शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यशोवर्धन बिड़ला को यूको बैंक ने किया विलफुल डिफाल्टर घोषित

बिड़ला सूर्या लिमिटेड ग्रुप के डायरेक्टर और यश बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन यशोवर्धन बिड़ला को यूको बैंक ने विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया है.

यशोवर्धन बिड़ला को यूको बैंक ने किया  विलफुल डिफाल्टर घोषित

बिड़ला सूर्या लिमिटेड ग्रुप के डायरेक्टर और यश बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन यशोवर्धन बिड़ला को यूको बैंक ने विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया है. बैंक ने कहा कि यशोवर्धन बिड़ला की कम्पनी बिड़ला सूर्या लिमिटेड पर 67.55 करोड़ का बकाया है.

बैंक ने अब कम्पनी के डायरेक्टर, प्रमोटर और गारंटरों को विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया है. रिज़र्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक विलफुल डिफाल्टर को बैंको या वित्तीय संस्थाओ की तरफ से कोई भी लोन नही दिया जाता है, और अगले पांच सालों तक कम्पनी कोई भी नया उद्यम नहीं शुरू कर सकती है.

विज्ञापन
UCO bank

मालूम हो कि यूको बैंक की स्थापना में यशोवर्धन दास बिड़ला के परदादा घनश्याम दास बिड़ला का हाथ था. घनश्याम दास बिड़ला ही यूको बैंक के संस्थापक थे. 1943 में घनश्याम दास बिड़ला ने यूको बैंक की स्थापना की थी, जिसके बाद 1969 में सरकार ने इस बैंक का अधिग्रहण कर लिया था.

हालाँकि यूको बैंक ने जो विलफुल डिफाल्टर की सूची ज़ारी की है उसमे कुल 665 नाम हैं. इनमे से प्रमुख ज़ूम डेवलपर, मोजर बीयर इण्डिया और सूर्या विनायक इंडस्ट्रीज जैसे नाम शामिल हैं.  

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →