मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्यों हुआ सिपाही आत्महत्या करने पर मजबूर?

पुल‍िस में ट्रेनी स‍िपाही को जैसे ही अपनी दादी की खबर मिली तो वहां जाने के लिए उसने अपने आला अफसरों से छुट्टी मांगी.

क्यों हुआ सिपाही आत्महत्या करने पर मजबूर?

पुल‍िस में ट्रेनी स‍िपाही को जैसे ही अपनी दादी की खबर मिली तो वहां जाने के लिए उसने अपने आला अफसरों से छुट्टी मांगी. जब उस ट्रनी सिपाही को छुट्टी नहीं मिली तो उसने ड‍िप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का है.

विज्ञापन

सुल्तानपुर में अमहट पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में रिक्रूट सिपाही मोहम्मद नदीम का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ वरामद किया गया है. अब इसे लेकर सभी पुलिस वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को लगी, तो पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या मान कर शव को कब्जे में लिया और इस बात की सूचना उसके परिजनों को दी गई.

जैसे ही मृतक के परिजन जब पहुंचे, तो उन्होंने पुलिस पर यह इल्जाम लगाते हुए कहा क‍ि नदीम की मौत उसकी दादी की मौत के बाद छुट्टी न मिलने के कारण हुई है, जिससे पूरे विभाग में सनसनी फैल गई.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दादूपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप में मुरादाबाद निवासी मोहम्मद नदीम बतौर ट्रेनी बैरक नंबर 5 में अपने साथियों के साथ रह रहे थे. पुलिस ट्रेनिंग के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ लगातार सक्रिय थे. इसी बीच अचानक सुबह दरवाजा खोलने पर बैरक नंबर 5 में रिक्रूट सिपाही नदीम का शव छत में पंखे से मफलर से लटकता मिला.

शव को देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों की दी जिसके बाद मौके पर पुलिस ने शव को उतारकर जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी.

यह भी पढ़ें : मिड-डे मील के नाम पर बच्चों के साथ धोखा, दूध में मिलाया जा रहा पानी

मृतक के परिजन देर रात यहां पहुंचे. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर इल्जाम लगा दिया कि उन्हीं के चलते उनके बेटे की मौत हुई है. परिजनों का कहना है कि नदीम की दादी की मौत हो गई थी. जिसके लिए वह छुट्टी मांग रहा था लेकिन अधिकारियों ने उसे छुट्टी नहीं दी. जिसके कारण वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हुआ और उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →