रात में मुंह छिपाए सड़क पर क्यों घूम रही हैं किरण बेदी?

2413

?पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी पिछले दिनों देर रात स्कूटर पर मुंह ढककर निकलीं। उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हालांकि किरण बेदी ने खुद यह फोटो ट्वीट की है। खबरों के अनुसार बेदी ने पुराना तरीका अपनाते हुए देर रात शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

वो जिस स्कूटर पर निकली थीं उसे एक महिला ही चला रही थी। स्कूटर पर अपने आवास लौटने के बाद उन्होंने खुद लोगों को ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “पुडुचेरी को रात में सुरक्षित पाया, लेकिन इसे और सुधारा जाएगा।” लोगों से भी अपील है कि वो पीसीआर और डायल 100 से जुड़ें।

 

बताया जा रहा है कि किरण बेदी देखना चाहती थीं कि देर रात अकले सड़क पर निकलने वाली महिलाओं को कितना सुरक्षित महसूस होता है। बता दें कि किरण बेदी खुद एक महिला आईपीएस रह चुकी हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बार आवाज भी उठा चुकी हैं। किरण बेदी को उनके सख्त निर्णय के लिए जाना जाता है। 35 साल तक सेवा में रहने के बाद सन 2007 में उन्होने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली।