गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

क्या चर्बी निकाल कर वजन कम करना सही होता है ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इऩमें से ही मोटापा भी एक प्रमुख समस्या बना हुआ है.

क्या चर्बी निकाल कर वजन कम करना सही होता है ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इऩमें से ही मोटापा भी एक प्रमुख समस्या बना हुआ है. वैसे तो मोटापा कोई बीमारी नहीं होती है. लेकिन एक तरह से इसको बीमारियों का घऱ कहा जा सकता है. यह बीमारियों के लिए बहुत ही अनुकुल होता है. इसकी साथ ही मोटापे की वजह से कई बार हमें हंसी का पात्र भी बनना पड़ता है. इसकी कारण मोटापे को कम करने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं. इसी तरह का एक तरीका है, चर्बी को निकलवाकर मोटापा कम करना. लेकिन इसके बारे में लोगों के मन में शंका भी होती है. इसकी कारण लोगों के मन में इससे संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि क्या चर्बी निकाल कर वजन कम करना सही होता है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

बैरिएट्रिक सर्जरी

बैरिएट्रिक सर्जरी-

वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं. इन्हीं में से एक है - बैरिएट्रिक सर्जरी. इसके द्वारा हमारे शरीर से सर्जरी के माध्यम से अतिरिक्त फैट या चर्बी को निकाल दिया जाता है. आमतौर पर देखा जाता है कि जो लोग अत्यधिक मोटापे का सामना कर रहे हैं तथा इसके कारण उनको अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जैसे कि मधुमेह , उच्च रक्तचाप इत्यादि. वे लोग इस सर्जरी का सहारा लेते हैं. इस सर्जरी में जठरांत्र क्षेत्र की संरचना में परिवर्तन लाया जाता है. इसके साथ ही इसमें पेट और पाचन तंत्र भी शामिल है. इस सर्जरी के बाद भूख कम लगती है. भोजन की मात्रा का भी कम सेवन करते हैं तथा इससे वजन कम होने लगता है.

बैरिएट्रिक सर्जरी

बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद –

इस सर्जरी के बाद हमें अपनी जीवनशैली पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है. इसमें हमें स्वास्थ्यवर्धक भोजन का सेवन करना , सुबह व्यायाम करना तथा संतुलित जीवनशैली का प्रय़ोग करना बहुत जरूरी होता है. इस सर्जरी की वजह से पेट का आकार कम हो जाता है. इसकी वजह से कम भोजन में ही पेट भर जाता है. हमें वह पोषक तत्वों से युक्त भोजन करना चाहिएं.

यह भी पढ़ें : आयुर्वेद में पथरी के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है ?

क्या चर्बी निकाल कर वजन कम करना सही-

अब अगर हम हमारे सवाल की बात करें कि क्या चर्बी निकाल कर वजन कम करना सही होता है या नहीं. तो इसका सीधा सा जवाब होगा कि नहीं. जहां तक कोशिश हो हमें सर्जरी के द्वारा मोटापा कम करने की प्रक्रिया से बचना चाहिएं. अगर वजन कम करने के लिए हम संतुलित जीवनशैली का प्रयोग करते हैं तथा शारीरिक कसरत से वजन को कम करते हैं, वह सबसे बेहतर तरीका होता है. प्राकृतिकतौर पर किया गया इलाज सर्जरी के इलाज से हमेसा बेहतर होता है. लेकिन अगर शरीर इस परिस्थिति में पहुँच गया है कि जहां से व्यायाम कर पाना हमारे लिए संभव नहीं होता है, तो ऐसी परिस्थिति में डाक्टर की सलाह पर सर्जरी का सहारा लिया जा सकता है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Kapil Jakhar

Kapil Jakhar

Motivational Speaker , Comedian, Content writer , Anchor & Sayar सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →