श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र का फायदा और रहस्य क्या है ?
हमारा देश प्राचीन काल से ही धार्मिक प्रवृत्ति का देश रहा है. वर्तमान समय में हमारा देश एक लोकतांत्रिक तथा धर्म निरपेक्ष देश है.
हमारा देश प्राचीन काल से ही धार्मिक प्रवृत्ति का देश रहा है. वर्तमान समय में हमारा देश एक लोकतांत्रिक तथा धर्म निरपेक्ष देश है. इसमें विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं. हिंदू धर्म में भगवान राम का विशेष स्थान है. हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का सहारा लिया जाता है. जिनकी वजह से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं. यही कारण है कि भगवान को खुश करने के लिए तथा मनचाहा वरदान पाने के लिए लोगों के मन में मंत्रों को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर लोगों के मन में होता है कि श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र का फायदा और रहस्य क्या है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र का रहस्य -
श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र से भगवान राम को प्रसन्न किया जात सकता है. काफी लोगों के मन में इसके रहस्य को लेकर सवाल होता है. अगर इस मंत्र की उत्पत्ति की बात करें, तो ऐसा माना जाता है कि भगवान शंकर ने बुधकौशिक ऋषि को स्वप्न में दर्शन देकर , यह मंत्र सुनाया था. प्रात: काल में अगर इस मंत्र का उच्चारण किया जाता है, तो यह बहुत ही प्रभावी होता है.

श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र का फायदा -
हालांकि कहा जाता है कि अगर हम निस्वार्थ भाव से भगवान की पूजा करते हैं, तो ही हमें फल की प्राप्ति होती है. लेकिन फिर भी लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर हम इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे क्या लाभ होता है. अगर इसके प्रयोग से होने वाले फायदें की बात करें, तो ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस मंत्र का जाप करता है भगवान उसकी सभी विपत्तियों से रक्षा करते हैं. इसके साथ ही इंसान भय मुक्त , दीर्घायु के साथ साथ सुखी जीवन जीने के योग्य हो जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के जाप करने से भगवान राम के साथ साथ हनुमान जी भी खुश होते हैं. जैसा कि आप सभी भक्तजन जानते हैं कि हनुमान जी भगवान राम को अपना अराध्य मानते थे. भगवान राम की भक्ती से हनुमान जी की कृपा भी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें : भगवान ने सारी सृष्टि बनाई फिर भी सभी भगवान ने सिर्फ भारत में ही जन्म क्यों लिया ?
किसी भी मंत्र के सिद्ध होने से वह हमारे लिए बहुत लाभदायक होता है. लोगों के मन में सवाल होता है कि श्रीराम रक्षा स्तोत्र मंत्र को कैसे सिद्ध किया जाता है. अगर इसको सिद्ध करने के तरीके की बात करें, तो इसके लिए एक ऊनी आसन बिछा लिजिएगा. इसके बाद इसके सामने भगवान राम की प्रतिमा रखिएगा. इस आसन पर एक कटोरी में सरसों के दाने रखिएगा. प्रतिमा को देखते हुए 11 बार इस मंत्र का जाप किजिएगा. ऐसा माना जाता है कि इसके बाद सरसों के दाने सिद्ध हो जाते हैं. इन दानों को आप शुद्ध और पवित्र स्थान पर रख दीजिएगा. आवश्यकता पड़ने पर कुछ दानों को प्रयोग किजिएगा. ऐसी मान्यता है कि इससे आपको जरूर सफलता मिलेगी.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



