बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

शुगर के मरीज को ताकत के लिए कौन सी घरेलू चीजें लेनी चाहिेएं ?

शुगर के मरीजों में कमजोरी आम समस्या है। अलसी के बीज, पत्तेदार सब्जियां, लहसुन और अंडे जैसी घरेलू चीजें ताकत बढ़ाने और रक्त शर्करा नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं।

शुगर के मरीज को ताकत के लिए कौन सी घरेलू चीजें लेनी चाहिेएं ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए कई तरह की दवाएं बाजार में उपलब्ध होती हैं. लेकिन कुछ दवाओं के साइड़ इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं. इसी कारण लोगों को शुगर के दौरान ताकत बढ़ना के लिए दूसरे विकल्पों के बारे में सोचना पड़ता है. इससे संबंधित लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि शुगर के मरीज को ताकत के लिए कौन सी घरेलू चीजें लेनी चाहिएं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
937685 untitled 2021 10 04t133829.114
शुगर

शुगर के मरीज को ताकत के लिए कौन सी घरेलू चीजें -

शुगर के मरीजों को कुछ भी खाने से पहले उसके बारे में जानना बहुत जरूरी हो जाता है. शुगर के मरीजों में आमतौर पर देखा जाता है कि उनमें अत्यधिक कमजोरी आ जाती है. जिसके कारण उनके खान पान में उनको कुछ चीजों को शामिल कर लेना चाहिएं. इसके लिए अलसी के बीजों का प्रयोग किया जा सकता है. इनमें फाइबर और अल्फा लिनोलेनिक एसिड इत्यादी होती होते हैं. जोकि हमारे खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करते हैं. इसके साथ ही इनमें कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं.

blood sugar social
शुगर

शुगर के मरीजो को कमजोरी दूर करने के लिए पत्तेदार सब्जियों को भी खाना चाहिएं. इनके अंदर कैलोरी की मात्रा कम होती है तथा पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं. इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है. जो शुगर के टाइप 2 मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह हमारे शरीर को ताकत भी प्रदान करता है. लहसुन शरीर के ‘अमीनो एसिड होमोसिस्टीन’ को कंट्रोल करता है जिससे ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को कम करने में सहायता मिलती है. इसके अलावा शारीरिक कमजोरियों को दूर करने में भुना हुआ लहसुन काफी कारगर माना जाता है. अंडे में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. इसके साथ ही सभी अमीनों एसिड होते हैं. जिनका नियमित सेवन करने पर डायबिटीज 2 के मरीजों को फायदा होता है.

यह भी पढ़ें : नाक की एलर्जी का आयुर्वेदिक उपचार क्या है ?

किसी भी बीमारी के ठीक होने में खान पान का बहुत अहम महत्व होता है. आमतौर पर बीमारी की वजह से हमारे शरीर में कमजोरी आ जाती है. इससे बचने के लिए हमें संतुलित आहार का प्रयोग करना चाहिएं. इसके साथ ही अगर बीमारी ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई देती है , तो तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिएं. इसके अलावा किसी भी चीज के प्रय़ोग से पहले अपने डॅाक्टर से संपर्क जरूर कर लें.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →