Advertising
Home क्या आप जानते हैं मरने के बाद किसान विकास पत्र का पैसा कब और कैसे मिलेगा...
Advertising
<

मरने के बाद किसान विकास पत्र का पैसा कब और कैसे मिलेगा ?

647
किसान विकास योजना
किसान विकास योजना

इस सवाल का जवाब जानने से पहले हम ये जान लेते हैं कि किसान विकास पत्र होता क्या है? आपने ये तो सुना ही होगा कि इतने समय में अपना पैसा दोगुना किया जाता है. इस तरह के कई धोखाधड़ी के केस आपने सुने होगें. लेकिन आप को बता दे, किसान विकास पत्र में आपका पैसा दोगुना किया जाता है तथा इसमें आपके पैसे का कोई रिस्क नहीं होता क्योंकि आपके पैसे की गारंटी सरकार लेती है.

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र (KVP) भारत सरकार द्वारा जारी किया एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जहां पर आपको एक निश्चित अवधि बताई जाती है. जिस अवधि के बाद आपको आपका पैसा दोगुना होकर मिल जाता है. वर्तमान में किसान विकास पत्र देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है. इस योजना की अवधि का समय अभी 124 महीने है. इसके लिए आपको कम से कम 1000 रूपये निवेश करने होगें तथा अधिकत्तम निवेश की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है.

किसान विकास पत्र

अगर किसी व्यक्ति ने अपना पैसा किसान विकास पत्र में लगाया है तथा दुर्भाग्य से उनकी मृत्यु हो जाती है. उस किसान विकास पत्र योजना उसके उत्तराधिकारी को ट्रांसफर कर दी जाती है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करने के लिए एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करना होगा. जिसके बाद मृत व्यक्ति के पत्र को उसके उत्तराधिकारी को ट्रांसफर कर दिया जाता है. इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र और कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी.

यह भी पढ़ें: पैन कार्ड के 10 नंबरों का मतलब क्या है ?

ये पैसा मृत व्यक्ति के उत्तराधिकारी को कब तक मिलेगा जहां तक इस सवाल की बात है , तो वह उत्तराधिकारी को ट्रांसफर होने के बाद वो जब भी चाहे इस पैसे को निकलवा सकता है. कितने समय बाद वो निकलवाता है, उसी हिसाब से उसको पैसे मिलते हैं तथा यदि वह किसान विकास पत्र की अवधि पूरी करता है, तो उसके बाद उसको वो राशि दोगुनी होकर मिल जाती है.

Advertising