Advertising
Home Breaking News Hindi West Bengal Assembly Election 2021: TMC में भगदड़ जारी, 4 विधायकों ने...
Advertising
<

West Bengal Assembly Election 2021: TMC में भगदड़ जारी, 4 विधायकों ने पार्टी छोड़ थामा BJP का दामन

183
West Bengal Assembly Election 2021: TMC में भगदड़ जारी, 4 विधायकों ने पार्टी छोड़ थामा BJP का दामन


कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक और तगड़ा झटका लगा है. सोमवार को एक साथ 4 टीएमसी विधायकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया. सतगछिया से विधायक सोनाली गुहा, सिंगुर से विधायक रविंद्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लाहिड़ी औक दीपेंदु बिस्वास बीजेपी में शामिल हो गए हैं. चारों विधायक टिकट नहीं मिलने से नाराज थे.  

इतना ही नहीं, यहां तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए सरला मुर्मू ने टीएमसी छोड़ दी है. बड़ी बात यह है कि ममता ने हबीबपुर निर्वाचन क्षेत्र से उनको टिकट भी दे दिया था. मुर्मू, पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं.

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कोलकाता रैली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं. सोमवार को उन्होंने कोलकाता में मार्च निकाला और जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘ये लड़ाई मेरे VS बीजेपी की है. बीजेपी के पास ‘पैसा’ है और मेरे पास ‘आप’ हैं.’

‘दीदी’ ने उठाया महिलाओं का मुद्दा

महिला दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी ने कहा, ‘नारी के अधिकार की रक्षा करना मेरा पहला काम है. बंगाल में नारी का असम्मान नहीं चलेगा. बंगाल मदर टेरेसा की भूमि है. महिलाएं हमारा गौरव हैं. हम इस दिन को नारी मुक्ति दिवस के रूप में मनाते हैं. महिलाएं ही सब कुछ हैं. वही देवी-देवता हैं.

पीएम को झूठ बोलते देखना आश्चर्यजनक- ममता बनर्जी

उन्होंने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी दो सिंडिकेट मंत्री हैं जो बंगाल आते हैं और झूठ बोलते हैं. मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी का सम्मान करती हूं, लेकिन एक प्रधानमंत्री को झूठ बोलते देखना आश्चर्यजनक है. वे कहते हैं कि बंगाल की महिलाएं असुरक्षित हैं, लेकिन अगर बंगाल असुरक्षित था, तो महिलाएं सुबह 12 बजे या सुबह 4 बजे तक कैसे घूम सकती हैं और काम कर सकती हैं?





Source link

Advertising
Advertising