रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सुइयां चुभाकर कौन सा इलाज होता है ?

वर्तमान समय में हमें अऩेंक तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है.

सुइयां चुभाकर कौन सा इलाज होता है ?

वर्तमान समय में हमें अऩेंक तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है. इसके अलावा उपचार के लिए कई तरह की पद्दति भी होती हैं. जैसे कि आयुर्वेदिक पद्दति , होम्योपैथी, ऐलोपैथी इत्यादी. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि इन पद्दतियों के अलावा एक पद्दति ऐसी भी है, जो बीमारियों का इलाज शरीर में सुइयां चुभाकर करती है. विश्वास नहीं होता ना. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है कि ऐसी कौन सी पद्दति है, जो शरीर में सुइयां चुभाकर इलाज करती है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
acupuncture therapy in hindi 2
एक्यूपंचर (Acupuncture)

सुइयां चुभाकर कौन सी पद्दति में इलाज-

सुइयां चुभाकर इलाज करने वाली पद्दति को एक्यूपंचर (Acupuncture) के नाम से जानते हैं. यह बहुत ही प्राचीन पद्दति है. इसको चाइना में इजाद किया गया था तथा वर्तमान में चाइना के अनेंक अस्पतालों में भी इस पद्दति के हिसाब से इलाज किया जाता है. वैज्ञानिकों द्वारा किए गए रिसर्च में भी इस पद्दति से इलाज कराने के बहुत से फायदे सामने आए. इस पद्दति में इसके विशेषज्ञय पहले मरीज की बीमारी के बारे में पता लगाते हैं, इसके बाद कुछ विशेष स्थानों पर सुइयां लगाते हैं. ये सुइयां शरीर के एनर्जी पावर के बहाव को कंट्रोल करती हैं. एक्यूपंचर की जगह को इलेक्ट्रिक तार के जरिए स्टीमुलस दिया जाता है. यह इलेक्ट्रोनिक एनर्जी पावर को पूरे शरीर में दौडाती है. हम इस एनर्जी को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं. इससे हमें हमारी बीमारी में आराम मिलता है.

acupuncture 4175624 960 720
एक्यूपंचर (Acupuncture)

एक्यूपंचर (Acupuncture) पद्दति के इलाज का फायदा-

सभी पद्दतियों की अपनी अपनी विशेषता होती है. इस पद्दित से इलाज का सबसे बड़ा फायदा तो यह होता है कि इससे हमारी बीमारी ठीक हो जाती है. इसका दूसरा सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसका कोई साइड् इफेक्ट्स नहीं होता है क्योंकि इस पद्दति में हम बिना दवाईयों के उपचार करते हैं. इस पद्दति के द्वारा कई तरह की बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज भी संभव होता है.

यह भी पढ़ें:हिंदी में जाने प्रवाल पिष्टी के फायदे और नुकसान ?

इस पद्दति के इलाज से किस किस तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है, इसपर बात करें, तो इसमें अनेंक तरह की बीमारियां ठीक हो जाती है. सिवाय उन बीमारियों को छोड़कर जिनमें सर्जरी की जरूरत होती है. इसके अलावा कुछ लोग ये भी सोचते हैं कि शरीर में सूइ चुभाने से कितना दर्द होता होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि ये सूइयां बहुत ही बारीक होती हैं. जिसकी वजह से जब इनको शरीर में चुभाया जाता है, तो उससे दर्द का एहसास नहीं होता है. इसके साथ ही ये शरीर में आधा सेंटीमीटर भी नहीं जाती हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →