सीने में जलन की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा क्या है ?
सीने में जलन, वर्तमान समय में हमें स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिनके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है.
सीने में जलन, वर्तमान समय में हमें स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिनके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है. जिनके या तो साइड इफेक्ट होते हैं या फिर महंगी होने के कारण लोग उनको खरीदना पसंद नहीं करते हैं. यह भी देखने को मिला है कि लोगों का भरोसा प्राचीन इलाज की पद्दति आयुर्वेद पर बढ़ा है. इसी कारण लोग किसी भी बीमारी का इलाज घर पर ही करना चाहते हैं. इसी कारण उनके मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि सीने में जलन की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा क्या है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

सीने में जलन -
सीने में जलन होना एक सामान्य समस्या है. इसे हम एसिड रिफलक्स भी कहते हैं. यह पाचन संबंधित समस्या है. काफी बार हमारी जीवनशैली या खानपान की वजह से पेट का ऐसिड वापस भोजन नली में आ जाता है. जिसकी वजह से हमें सीने में जलन महसूस होती है. हमारे शरीर में एसिड होता है, जो भोजन को पचान में मद्द करता है, लेकिन वह हमारी भोजननली में आ जाता है, तो वह सीने में जलन पैदा करता है.

सीने में जलन की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा -
सीने में जलन की आयुर्वेदिक दवा की बात करें, तो इसके लिए निदान के लिए एलोवेरा का जूस बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. एलोवेरा जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, ये तत्व एसिडिटी के लक्षणों को कम करने में सहायक हैं. इसके लिए आप एलोवेरा का जूस घर पर भी निकाल सकते हैं या फिर यह बाजार में भी मिलता है. इसके साथ ही आप केले का इस्तमाल भी कर सकते हैं. केला एक Low एसिड फल है. जिसको खाने से सीने की जलन में राहत मिलती है. इसके साथ ही आप खाना खाने के बाद छाछ भी पी सकते हैं. यह भी सीने के जलन को कम करता है. सेब का सिरका, एसिडिटी को खत्म कर देता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर हो जाती है. इससे वजन कम करने में भी फायदा मिलता है.
यह भी पढ़ें : पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
घरेलू उपचार के साथ साथ हमारी जीवनशैली में बदलाव करना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. हमें रात को सोने से कम से कम 3 घंटे पहले भोजन करना चाहिएं. इसके साथ ही कोशिश करनी चाहिएं कि ढीले-ढाले कपडे पहने इससे पाचन तंत्र पर दवाब नहीं पड़ता है. इसके अलावा अगर आपका वजन ज्यादा है, तो इसको कम करने की कोशिश कीजिएं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



