बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण एक आयुर्वेदिक दवा है जो कब्ज, गैस और भूख की समस्या के इलाज में प्रयोग की जाती है। इसमें हरीतकी, मुलेठी और रेवंदचीनी जैसी सामग्रियां होती हैं।

पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिनके लिए वैसे तो बाजार में काफी दवाएं उपलब्ध होती हैं. लेकिन काफी बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि कई तरह की दवाओं के प्रयोग के बाद भी हमें कोई विशेष फायदा नहीं होता है. ऐसे समय में हमारा कोई रिश्तेदार या पड़ोसी कोई दवा प्रयोग करने का सुझाव देता है. इस तरह सुझाव दी गई दवाओं के बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण के फायदे और नुकसान क्या हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसी ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
hqdefault
पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण

पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण के फायदे -

अगर पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण के से होने वाले फायदे की बात करें, तो यह दवा मुख्य रूप से कब्ज, गैस बनना या फिर भूख ना लगने की समस्या के इलाज के लिए प्रयोग की जाती है. इसके अलावा भी यह चूर्ण हमारे पेट संबंधित बीमारियों के इलाज में सहायक होता है. अगर इस दवा में प्रय़ोग किए जाने वाली सामग्री की बात करें, तो इसमें हरीतकी ( हरड ) , मुलेठी , रेवन्दचीनी इत्यादी का प्रयोग किया जाता है.

1bc6d2cd5a5e334e6cf38080b78ab829
पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण

दवा की मात्रा-

किसी भी दवा के प्रयोग से पहले हमारे लिए यह जानना बहुत ही आवश्यक होता है कि इस दवा की कितनी मात्रा हमें प्रयोग करनी चाहिए. अगर हम किसी दवा की कम मात्रा का प्रय़ोग करते हैं, तो इससे हमें पूर्ण रूप से फायदा नहीं मिल पाता है. इसके अलावा अगर किसी दवा का अत्यधिक मात्रा में प्रय़ोग किया जाता है, तो उससे हमें उसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं. अगर पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण की सही मात्रा की बात करें, तो इसकी लगभग 2.5 ग्राम मात्रा खाना खाने के बाद दिन में दो बार प्रय़ोग कर सकते हैं. इसके अलावा किसी भी दवा की मात्रा व्यक्तिगततौर पर किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य इतिहास पर भी निर्भर करती है. इसी कारण दवा के प्रयोग से पहले किसी डॅाक्टर से सलाह मशवरा जरूर करना चाहिएं.

यह भी पढ़ें : अम्लपित्त मिश्रण के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

पतंजलि दिव्य उदरकल्प चूर्ण एक आयुर्वेदिक दवा होती है. इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. लेकिन फिर भी किसी व्यक्ति को इसके प्रयोग के बाद कोई साइड इफेक्ट दिखाई देता है, तो तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →