शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए मकान में क्या क्या सुविधाएं होनी चाहिएं ?

वर्तमान समय में जब मानव अपने स्वार्थ के कारण पर्यावरण के महत्व को गौण समझता जा रहा है. बीमारियां भी लगातार बढ़ती जा रही है.

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए मकान में क्या क्या सुविधाएं होनी चाहिएं ?

वर्तमान समय में जब मानव अपने स्वार्थ के कारण पर्यावरण के महत्व को गौण समझता जा रहा है. बीमारियां भी लगातार बढ़ती जा रही है. इसी कारण छोटी उम्र में ही लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं. इससे लोगों के मन में सवाल आता है कि हमारे मकान में ऐसी क्या सुविधाएं होनी चाहिएं जिसकी वजह से स्वास्थ्य अच्छा रहे. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
download 2
स्वस्थ

अच्छे स्वास्थ्य के लिए मकान में उपाय-

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपने मकान को वास्तु शास्त्र के हिसाब से बनाएं. अपने मकान को बनाते हुए, यह ध्यान रखना चाहिएं कि इसमें हल्के रंगों का प्रयोग किया जाए. मकान में प्रयोग किए जाने वाले फर्नीचर, पर्दे तथा दीवारों में गहरे रंग का प्रय़ोग करने से बचें. अपने मकान में छोटे से मंदिर का निर्माण करते हैं, तो इस तरह करें कि उत्तर-पूर्व दिशा की और मुंह रहें. इससे आंतरिक शांति मिलती है तथा आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति बीमार है तथा उसकी दवा चल रहीं हैं, तो उसकी दवा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिएं.

download 1
मकान

इन सब उपायों के अतिरिक्त भी आप अनेंक उपाय कर सकते हैं. जैसे कि जब आपका मकान तैयार हो जाएं, तो उसमें मुस्कुराते बच्चों की या मोटिवेशन देने वाली तस्वीरें लगवाएं. जोकि मनोवैज्ञानिक तौर पर हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं. इसके साथ ही मकान बनाते समय यह भी ध्यान रखना चाहिएं कि कोई अस्पताल आपके मकान के पास हो, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में जल्द डाक्टर की सलाह मिल सकें.

यह भी पढ़ें: बच्चों में प्रोटीन की कमी से कौन सी बीमारी होती है ?

जब आप मकान बनाते हैं, तो उस समय ध्यान रखना आवश्यक होता है कि घर में ही व्यायाम के लिए कोई स्थान जरूर रखें या कोई छोटी जिम भी बना सकते हैं. जिससे आप लगातार शारीरिक अभ्यास कर पाएं. इसके अलावा घर में छोटा सा बगीचा या पेड़ पौधे जरूर लगाएं जिनसे आपको साफ हवा मिलने के साथ साथ मन को भी शांति मिलेगी.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →