सोमवार, 22 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

D-Protein Powder के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

D-Protein Powder मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि यह ग्लूटन-मुक्त, चीनी-मुक्त और शारीरिक विकास में सहायक है, लेकिन अधिक मात्रा में कब्ज, मितली और चक्कर जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

D-Protein Powder के फायदे और नुकसान क्या हैं  ?

हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए कुछ पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. प्रोटीन भी उनमें से एक प्रमुख तत्व होता है. इससे हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है. बाजार में प्रोटीन के कई तरह के उत्पाद होते हैं. लेकिन सभी के बारे में लोगों में जानकारी का अभाव होता है. इसकी कारण बाजार में उपलब्ध प्रोटीन से संबंधित उत्पादों के बारे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि D-Protein Powder के फायदे और नुकसान क्या हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
chocolate protein powder 500x500 1
प्रोटीन

D-Protein Powder के फायदे -

D-Protein Powder के फायदे की बात करें, तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसको मधुमेह के रोगी भी प्रय़ोग कर सकते हैं. आमतौर पर देखा जाता है कि मधुमेह के रोगियों में शारीरिक कमजोरी आ जाती है. उसको दूर करने के लिए इसका प्रय़ोग किया जा सकता है. यह उत्पाद Gluten free , sugar free और Trans fat Free होता है. इसके साथ ही यह Lean body mass में भी सुधार करता है. इसके प्रय़ोग से ग्लूकोज नियंत्रण में रहता है. इसके अलावा इस उत्पाद में अऩेंक ऐसे तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं.

chocolate whey protein 500x500 1
प्रोटीन

D-Protein Powder की मात्रा-

किसी भी उत्पाद को प्रयोग करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है कि हमें उसके प्रयोग करने की मात्रा के बारे में पता होना चाहिएं. किसी भी उत्पाद की कम मात्रा से हमें उसका सही परिणाम नहीं मिल पाता है तथा अगर हम अधिक मात्रा का प्रय़ोग कर लेते हैं, तो इससे हमें साइड इफेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. अगर D-Protein Powder की मात्रा की बात करें, तो हमें प्रतिदिन इसकी दो टेबल चम्मच दिन में 2 बार प्रयोग कर सकते हैं या फिर 30 ग्राम दिन में दो बार प्रयोग कर सकते हैं. इसको प्रयोग करने के लिए आधा कप गुनगुना पानी या दूध लें. इसके बाद इसमें 30 ग्राम D-Protein Powder मिलाकर अच्छे से हिलाएं , जब तक यह इसमें अच्छे से मिल नहीं जाता है. इसके बाद इस कप को पानी या दूध से पूरा भर लें या फिर अपने स्वाद के अनुसार जितना भी आप रखना चाहें. इसके बाद इसका तुरंत सेवन कर लें. जिससे आपको इसका अच्छा स्वाद मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें : नाक की एलर्जी का आयुर्वेदिक उपचार क्या है ?

इसके प्रय़ोग से होने वाले नुकसान की बात करें, तो इसके प्रयोग से कुछ लोगों में कब्ज , मितली , पेट में ऐठन , चक्कर आना इत्यादी लक्षण दिखाई दे सकते हैं. जिसके लिए हमें तुरंत डॅाक्टर से संपर्क कर इसके पीछे के कारणों के बारे में जानना चाहिएं. अगर आप इसका अत्यधिक मात्रा में प्रयोग करते हैं, तो इसके साइड़ इफेक्ट होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है. लेकिन अपनी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर इसके प्रयोग या फिर इसके साइड इफेक्ट दिखाई देने पर तुरंत डॅाक्टर से संपर्क कर सलाह मशवरा लेना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →