सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आज होगी राहुल गाँधी, अमित शाह समेत कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 16 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान की शुरुआत आज हो चुकी है. तीसरे चरण में सबसे अधिक सीटों यानि कि 117 सीटों पर मतदान हो रहे हैं.

आज होगी राहुल गाँधी, अमित शाह समेत कई हाईप्रोफाइल उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 16 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान की शुरुआत आज हो चुकी है. तीसरे चरण में सबसे अधिक सीटों यानि कि 117 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इनमे से प्रमुख नाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी वायनाड से, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर सीट से. अमित शाह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और वो लालकृष्ण आडवाणी की सीट गाँधी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन

इन दोनों नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, वरुण गाँधी पीलीभीत से. इसके अलावा बिहार के मधेपुरा से शरद यादव अपनी किस्मत आजमाते नजर आयेंगे. इसके अलावा सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश के रामपुर में देखने को मिलेगा. यहाँ से महागठबंधन की तरफ से आजम खान वही भाजपा की प्रत्याशी अभिनेत्री से नेत्री बनी जयप्रदा हैं.

Election 16

अमित शाह जो कि पहली बार चुनाव मैदान में हैं आज सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ वोट डालने पहुचें. गौरतलब है कि अमित शाह राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

अमित शाह के अलावा राहुल गाँधी पहली दफा अमेठी के अलावा केरल के वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. राहुल गाँधी का अमेठी के अलावा वायनाड से चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि ये शिफ्ट उत्तर भारत से दक्षिण भारत की तरफ का है. अब देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गाँधी दक्षिण भारत में कितनी सफलता पाते हैं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →