मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उन्नाव में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

उन्नाव से तेजाब फैकने का मामला सामने आया है. लेकिन यहां पर मामला उलटा है, एक युवती ने एक युवक पर तेजाब फेका है.

उन्नाव में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब

उन्नाव से तेजाब फैकने का मामला सामने आया है. लेकिन यहां पर मामला उलटा है, एक युवती ने एक युवक पर तेजाब फेका है. मौरांवा थाना इलाके में भवानीगंज स्थित दूध डेयरी पर साफ-सफाई कर रहे एक युवक पर मंगलवार तड़के एक युवती ने कथित तौर पर तेजाब डाल‍ दिया. पुलिस के एक अधिकारी विक्रांत वीर ने बताया कि घटना भोर लगभग तीन बेज की है.

विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजन की सहायता से घायल को लखनऊ में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जब पुछताज की गई, तो युवक का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था. पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे को जानते थे और पड़ोसी भी थे. दोनों ही आपस में बातचीत करते ही रहते थे.

imgpsh fullsize anim 33 3

पुलिस का कहना है कि युवती ने लड़के पर तेजाब डाला है. जिसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय प्रभारी निरीक्षक ने घटना का मुआयना किया है. जांच में पता चला है कि रोहित यादव भवानीगंज में अपनी दूध डेयरी चलाते हैं.

यह भी पढे़ं : 5 साल की बच्ची से रेप कर उसके शव के किए टुकड़े-टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

इसी के साथ उन्होंने बताया कि डेयरी के ठीक सामने रहने वाली ताइबा द्वारा रोहित पर पीछे से तेजाब डाला गया है. रोहित और ताइबा आपस में परिचित हैं और पिछले कई महीने से एक दूसरे से बात करते रहते थे. फिलहाल घायल का उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है. इसी के साथ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →