Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

374
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 18 मार्च 2021 गुरुवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि मध्यरात्रि 2-09 बजे तक रहेगी फिर षष्ठी तिथि शुरू होगी- भरणी नक्षत्र दिन मे 10-35 बजे तक रहेगा फिर कृतिका नक्षत्र शुरू होगा- वैधरती योग सुबह 9-58 बजे तक रहेगा फिर विशकुंभ योग शुरू होगा- बव करण दोपहर 12-48 बजे तक रहेगा- चंद्रमा मेष राशि मे शाम 5-22 बजे तक रहेगा फिर वृषभ राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-17 बजे से 3-47 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-22 बजे से 1-10 बजे तक रहेगा- रवियोग सुबह सूर्योदय से दिन मे 10-35 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-44 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-48 बजे होगा-

मेष– राशी वालो के लिए बहुत ही शुभ समय है आज राशी में ही चंद्रमा है और यह आपको प्रत्येक काम में सफलता का घौतक है | अगर आज आप कोई नया काम शुरू करे तो आगे बहुत लम्बे समय तक ये शुभफल देने वाला ही सिद्ध होगा | यात्रा पर भी आज जाये तो लाभ होगा
वृषभ– आपके लिए आज दिन का गौचर ठीक नहीं है खासकर के आज आपकी आय पर बहुत विपरीत प्रभाव रहेगा जैसे की आय कम हो और दूसरी और खर्च बहुत ज्यादा हो जाये | चिंता का वातावरण रहेगा | कोई आपके ऊपर झूठा आरोप भी लगा सकता है | शांति से दिन बिताये |
मिथुन– आपके लिए दिन शुभ और लाभप्रद है खासकर के आज व्यपार और व्यवसाय में तेज़ी रहेगी | रुके अटके काम अब बनते चले जायेगे | निजी हित के काम को पहले करे | व्यपारिक यात्रा का शुभ फल मिलेगा | मित्रो से साथ और सहयोग भी मिलेगा | आर्थिक लाभ मिलने के योग है |
कर्क– आपके लिए दिन अच्छा और पक्ष का बना हुवा है केंद्र भाव का चंद्रमा आज प्रमोशन और उन्नति का कारक है | काम काज में सफलता मिलेगी | यशमान और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी | पिताजी की सलाह से किया गया काम लाभदायक रहेगा | आय के नए रस्ते भी खुलेगे |
सिंह– आपके लिए दिन अच्छा और भाग्यशाली बना है इसका लाभ आप ले सकते है | सामूहिक कार्य में आज सफलता मिलेगी | धार्मिक कार्य में भी आपको भागीदारी का मौका मिलेगा या कोई मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते है | अब आपके काम बनेगे और धनलाभ के अवसर मिलेगे |

कन्या– आपके लिए समय एकदम से विपरीत हो गया है | दिन में किसी भी तरह से छोटा मौटा कलेश हो सकता है अपन परिवार में सुखशांति बनी रहे किसी से भी झगडा न हो इस बात को आप ध्यान में रखे | आज रस्ते में आते जाते समय भी सावधानी रखे | भय मन में बन सकता है |
तुला– आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा बन गया है आज मूड भी अच्छा रहेगा और आप कुछ कुछ कामुकता से भी भरे रहेगे | अगर शादी शुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा प्रेम प्यार में बढ़ोतरी होगी और शाम को आप किसी पार्टी आदि में शामिल हो सकते है |
वृश्चिक– आपके लिए दिन मिले झूले फल देने वाला है वैसे तो कोई काम रुकेगा नहीं लेकिन आपकी ही कोई गलती हुई तो आज काम बिगड़ते भी समय नहीं लगेगा | अपने स्थान पर कोई परिवर्तन कर सकते है या फिर कोई योजन बनाकर आगे बढ़ सकते है | आज अपने भरोसे काम करे |
धनु– आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है सुबह सवेर ही शुभ समाचार मिल सकता है | दिन में आपके सोचे समझे सभी काम बना सकते है | आर्थिक स्थति में सुधार हो जायेगा और मूड भी प्रसन्न रहेगा |संतान के सम्बन्ध में कोई चिंता होगी तो उसका भी निवारण हो जायेगा |

मकर– आपके लिए आज का दिन थोडा अच्छा और थोडा कडवे फल देने वाला है | अच्छे में आप कोई भूमि और भवन के सम्बन्ध में लेन देन करना चाहे है तो कर सकते है | लम्बी योजना पर भी काम शुरू कर सकते है | लेकिन परिवार के लोगो से साथ लेना पड़े तो सहयोग मिलेगा |
कुम्भ– आज का दिन बहुत अच्छा है आपके लिए इसलिए, आज आप जो भी काम करना चाहे उसमे सफलता और सिद्धि अवस्य ही मिलेगी | आपमें जोश और उत्साह बना रहेगा | स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा | अगर रिश्ता आदि तय करना चाहते है तो आज बात शुरू करे सफलता मिलेगी |
मीन– आपके लिए आज का दिन शुभ है और धनदायक है | आज आप किसी खास सौदे को करना चाहे थे तो कर सकत है धनलाभ होने के पुरे योग है | उधारी का धन भी मिल सकता है | घर में भी मेहमान आ सकते है | आप अपने घरेलु कामो में भी रूचि लेंगे और शाम को पार्टी आदि भी कर सकते है |

यह भी पढ़े:हिंदू विवाह में सात फेरों के सात शब्द क्या हैं?

Advertising