लखनऊ 5500 वर्गमीटर में बनेगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय: एलडीए की ई-नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल किया, छह मंजिला होगा – Lucknow News

0
लखनऊ 5500 वर्गमीटर में बनेगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय:  एलडीए की ई-नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल किया, छह मंजिला होगा – Lucknow News

लखनऊ 5500 वर्गमीटर में बनेगा भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय: एलडीए की ई-नीलामी में सबसे ऊंची बोली लगाकर हासिल किया, छह मंजिला होगा – Lucknow News

लखनऊ में भाजपा के नए और भव्य प्रदेश मुख्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जियामऊ स्थित 5500 वर्गमीटर भूमि एलडीए की ई-नीलामी में 45 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर खरीद ली। इस सौदे से लखनऊ विकास प्राधिकरण (एल

.

नीलामी में भाजपा के अलावा कई बड़े बिल्डर समूह भी शामिल थे, लेकिन सबसे अधिक बोली लगाकर भाजपा ने भूखंड अपने नाम करा लिया। अब पार्टी यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस छह मंजिला प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी में जुट गई है।

छह मंजिला भवन में होंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रस्तावित मुख्यालय में प्रशासनिक कार्यालय, बड़े बैठक कक्ष, सम्मेलन हॉल और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर हेलीपैड बनाने की भी योजना है, जिससे राष्ट्रीय नेताओं की आवाजाही आसान हो सके।

जमीन वापसी के बाद बदली योजना

यह भूखंड पहले नगर निगम ने वर्ष 2020 में दीनदयाल उपाध्याय सेवा न्यास को 90 वर्ष की लीज पर आवंटित किया था। बाद में इसे फ्रीहोल्ड कर भाजपा का प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी की गई थी। हालांकि, बजट की कमी का हवाला देते हुए न्यास ने अप्रैल 2026 में भूमि वापस करने का निर्णय लिया, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया ने नया मोड़ ले लिया।

एलडीए ने खरीदी और फिर नीलाम की जमीन

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की पहल पर नगर निगम ने भूखंड एलडीए को हस्तांतरित किया। प्राधिकरण ने इसे करीब 29 करोड़ रुपये में अपने अधिकार में लिया और बाद में खुली ई-नीलामी कराई। नीलामी में 45 करोड़ रुपये की बोली मिलने से एलडीए को बड़ा आर्थिक लाभ हुआ।

नीलामी से बढ़ा प्राधिकरण का राजस्व

अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्ष आवंटन की बजाय खुली नीलामी की प्रक्रिया अपनाने से पारदर्शिता बढ़ी है और भविष्य में किसी प्रकार के कानूनी विवाद की आशंका भी कम हुई है। साथ ही प्राधिकरण को 16 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ।

जुलाई में हो सकता है शिलान्यास

भाजपा सूत्रों के मुताबिक नए प्रदेश मुख्यालय के शिलान्यास को लेकर पार्टी नेतृत्व गंभीर है। चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुलाई में प्रस्तावित भवन का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

राजनीतिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा जियामऊ

जियामऊ स्थित खसरा संख्या-196 का यह भूखंड आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति का अहम केंद्र बन सकता है। नए मुख्यालय के निर्माण के बाद भाजपा की संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधियों का संचालन यहीं से होगा, जिससे यह परिसर राजधानी के प्रमुख राजनीतिक केंद्रों में शामिल हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News