होमTop storiesलखनऊ में टीजीटी परीक्षा में 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए: बायोमेट्रिक...
लखनऊ में टीजीटी परीक्षा में 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए: बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल; चारबाग, बादशाहनगर, आर्यनगर और अमीनाबाद के केंद्रों पर कार्रवाई, चार जिलों के आरोपी गिरफ्तार – Lucknow News
लखनऊ में टीजीटी परीक्षा में 4 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए: बायोमेट्रिक जांच में खुली पोल; चारबाग, बादशाहनगर, आर्यनगर और अमीनाबाद के केंद्रों पर कार्रवाई, चार जिलों के आरोपी गिरफ्तार – Lucknow News h3>
उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा के दौरान लखनऊ के चार परीक्षा केंद्रों पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। बुधवार को बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों की जांच में चार ऐसे लोग पकड़े गए, जो वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज और अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।
चारबाग केंद्र पर आधार नंबर का मिला मिसमैच हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा के बाद अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह के आधार कार्ड का सत्यापन किया गया। जांच में आधार नंबर और आवेदन के समय उपलब्ध कराए गए बायोमेट्रिक विवरण में अंतर मिला। इसके बाद पता चला कि जौनपुर निवासी राजेश प्रताप सिंह दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र प्रशासन ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से खुला राज महानगर थाना क्षेत्र के आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बादशाहनगर में भी परीक्षा समाप्त होने के बाद बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान गड़बड़ी सामने आई। अमरजीत सिंह के स्थान पर आजमगढ़ निवासी मनतेश सिंह परीक्षा देता पाया गया। फिंगरप्रिंट और फेस आईडी का मिलान नहीं होने पर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
आर्यनगर में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जांच में पकड़ा गया आरोपी नाका हिंडोला क्षेत्र स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज, आर्यनगर में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट पारसनाथ पाल और कॉलेज प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने एक युवक को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान प्रयागराज निवासी रंग बहादुर यादव के रूप में हुई। वह अवध राज यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
अमीनाबाद केंद्र पर भी सामने आया मामला विद्यांत हिंदू इंटर कॉलेज, गौतमबुद्ध मार्ग में केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य की जांच टीम ने अंबेडकर नगर निवासी राम मनुज को पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह जितेंद्र सिंह यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इसके बाद उसे अमीनाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 के तहत दर्ज हुए मुकदमे चारों मामलों में हुसैनगंज, महानगर, नाका हिंडोला और अमीनाबाद थानों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अध्यादेश-2024 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फर्जीवाड़े के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews