मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

इस अभिनेता ने गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान से मांगी माफी

बॉलिवुड के अभिनेता परेश रावल को कौन नहीं जानता कॉमेडी में अपनी अभिनय से सभी के दिल में राज करने वाले में से एक है. लोग इनके दमदार एक्टिंग के दिवाने है.

इस अभिनेता ने गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान से मांगी माफी

बॉलिवुड के अभिनेता परेश रावल को कौन नहीं जानता कॉमेडी में अपनी अभिनय से सभी के दिल में राज करने वाले में से एक है. लोग इनके दमदार एक्टिंग के दिवाने है. दो साल पहले ही परेश रावल ने दो साल पहले गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान पर किए गए अपपत्तिजनक ट्वीट के लिए उन्होंने माफी मांगी है.

विज्ञापन

बता दें कि रावल ने गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज घटना के तुरंत बाद एक ट्वीट में कफील को 'सक्रीय दीमकों के कबीले का राजा कहा था'. 2017 में मेडिकल कॉलेज में ऑक्सिजन की कमी से 70 बच्चों की मौत हो गई थी. जिसके बाद ही डॉ. कफील को निलंबित करने के साथ ही लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि हाल ही में उन्हें इन दोषों से मुक्त कर दिया गया है.


परेश रावल ने बुधवार को ट्विटर पर उनसे माफी मांगते हुए कहा कि जब कोई गलत हो तो माफी मांगना शर्म की बात नहीं है, इसी के साथ उन्होने कहा कि मैं डॉ. कफील खान से माफी मांगता हूं.'
जिसके बाद डॉ. कफील खान ने सोशल मीडिया पर कहा था, कि 'आपने सिर्फ मुझे दीमक नहीं कहा था, बल्कि सभी भारतवासियों को दीमक कहा था. प्रशंसक होने के नाते हम सभी को आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी. मैं आपसे माफी मांगने की मांग करता हूं."

यह भी पढ़ें : जैश-ए-मोहम्मद के खूंखार आतंकी दिल्ली में, कई शहरों में हमले का अलर्ट जारी

साथ ही यह भी कहा कि हमें उन 70 अभिभावको से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंन उस भयानक घटना में अपने बच्चों को खो दिया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →