Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए, किन 10 बातों को सुनकर लड़कियां होती हैं खुश ?
Advertising
<

जानिए, किन 10 बातों को सुनकर लड़कियां होती हैं खुश ?

3055
Friends

लड़कियों का स्वभाव लड़कों से बिल्कुल अलग होता है और कभी-कभी किसी छोटी बात पर हंस देती हैं और ख़ुश हो जाती हैं तो कभी सही बात का भी बुरा मान जाती है। ऐसे में यह समझना बहुत ज़रूरी है कि लड़कियां किन बातों से ख़ुश होती हैं और किन बातों का बुरा मानती है। तो चलिए इस लेख के ज़रिए समझते हैं।

1 वैसे तो यह बात सभी को पता है कि लड़कियां ख़ासकर अपनी तारीफ़ें सुनना पसंद करती हैं और तारीफ़ करने वाले इंसान के भाव को भी समझ लेती हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की को ख़ुश करना चाहते हैं तो ज़रूरी है कि आप उसकी असल तारीफ़ करें। झूठ-मूट या दिखावे की तारीफ़ करने पर लड़कियों आपके दिखावेपन पर शक हो जाएगा।

2- लड़कियों को मज़ाकिया क़िस्म के लड़के ज़्यादा पसंद होते हैं। ऐसे में संभावना है कि लड़कियों का मूड 24 घंटे एक जैसा नहीं रहता। तो याद रखें हमेशा लड़कियों के मूड को देखते हुए उनसे बात करें, वरना जूते पड़ेंगे।

3- लड़कियों के बड़बोलेपन व उनकी बातों के भंडार से हर कोई वाकिफ़ है। लड़कियां ख़ूब बोलना चाहती है, लेकिन कोई उन्हें सुनने को तैयार नहीं तो। अगर आप उन्हें अहमियत देकर उनकी बातों को ग़ौर से सुने तो लड़कियां भीतरी मन से आपसे जुड़ जाती है।

4- किसी भी लड़की को समाज में परिवार व दोस्तों की इज़्ज़त करने वाले लड़के पसंद होते हैं। ऐसे में जब आप लड़की के दोस्तों व परिजनों से मिलें तो सभ्य बर्ताव करें और ऐसा प्रभावशाली बर्ताव करें जिससे उसके दोस्त व परिजन ख़ुश हो जाएं, लेकिन ध्यान रखें, इस बीच कोई ऊट-पटांग हरक़त न करें।

5- एक समझदार लड़की को उनके चिंता व हाल-चाल पूछने वाले लड़के प्रभावित और दिल से जुड़े हुए नज़र आते हैं। हमेशा लड़की को यह महसूस कराएं कि आप उसके कितने कैयरिंग हो। इस तरीक़े से भी बहुत-सी लड़कियां ख़ुश हो जाती हैं।

6- चेहरे पर गंभीर भाव रखने वाले लड़कों से लड़कियां दूर भागती हैं। जब भी और जहां भी परिस्थिति के मुताबिक चेहरे पर भाव रखें। यह नहीं होना चाहिए कि लड़की किसी विषय के बारे में गंभीर भाव में बात कर रही है और आप उसकी बातों को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

7- जब भी लड़की मुलाक़ात हो तो चेहरे पर एक मुस्कान रखें क्योंकि चेहरे पर मुस्कान होना सकारात्मक सोच का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में किसी भी जगह लड़की मिलें तो चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान ज़रूर रखें।

Advertising

8- अगर आप लड़कियों के दिल में एक ख़ास जगह बनाना चाहते हैं तो उसकी सभी प्रकार की समस्याओं में निपटने के लिए उसका साथ दें और मदद करें।

9- हमेशा याद रखें कि लड़कियों की बात को ही आगे बढ़ाएं और जो वह कहे उसमें अपनी तरफ़ कुछ बातें जोड़कर उससे सवाल पूछें या बात को आगे बढ़ाएं। ध्यान रहे कि आप उस वक़्त लड़कियों को अपनी ज़िन्दगी का रामकथा बिल्कुल मत सुनाएं। अगर वह रूचि रखती है तो आप सुना सकते हैं।

10- दसवीं व आख़िरी टिप्स। लड़कियों से बात करते वक़्त ख़ुद बेवफुक घोषित कर दें और जो वह कह रही है उसमें हां-हां मिलाते रहें। इससे लड़कियों को खुद को तवज्जो मिलने मे खुशी होती है।

ये भी पढ़ें : अपनी पहली नौकरी में ये गलतियां बिल्कुल न करें 

Advertising