रविवार, 2 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ये है देश की सबसे अमीर महिलाएँ, अपार संपत्ति की है मालकिन

गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

ये है देश की सबसे अमीर महिलाएँ, अपार संपत्ति की है मालकिन
गोदरेज समूह की स्मिता कृष्णा, एचसीएल रोशनी नडार और बेनेट कोलमेन की इंदु जैन देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं। कोटक वेल्थ और हुरुन रिपोर्ट के अनुसार देश की सबसे अमीर महिलाओं के लिए संपत्ति की सीमा 8,000 करोड़ रुपए रखी गई थी। इस लिस्ट में गोदरेज की स्मिता शर्मा 37,570 करोड़ रुपए के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। business smitha v chrisna is richest woman in india 1 यह भी पढ़ें : भारत के इन लोगों नें विदेशों में किया देश का नाम ऊंचा दुसरे और तीसरे नंबर पर है रोशनी रडार और इंदु जैन दुसरे नंबर पर एचसीएल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोशनी रडार का नंबर आता हैं। कंपनी के संस्थापक शिव नडार की पुत्री हैं। जिनके पास 30,200 करोड़ रुपए की संपत्ति आंकी गई हैं। टाइम्स समूह की चेयरपर्सन इंदु जैन 26,240 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वह देश के सबसे अमीर मीडिया समूह में से एक बेनेट कोलमेन एंड कंपनी की चेयरपर्सन हैं। business smitha v chrisna is richest woman in india 2   बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ चौथे नंबर पर है बायोकॉन की संस्थापक किरम मजूमदार शॉ चौथे नंबर पर है उनके पास कुल मिलाकर 24,790 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। शिव नडार की पत्नी किरण नडार 20,120 करोड़ की संपत्ति के साथ छठे नंबर पर हैं, वही दुसरी तरफ़ संगीता जिंदल 10,450 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ सातवें और जयश्री उल्लाल 9,490 करोड़ रुपए की संपत्ति से साथ आठवें नंबर पर हैं। business smitha v chrisna is richest woman in india 4 लिस्ट में 1000 करोड़ रुपए की संपत्ति वाली 100 महिलाएं जिन महिलाओं के पास 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है उन महिलाओं की संख्या 100 हैं। अनु आगा 8,550 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ नौवें नंबर पर हैं और श्रद्रा अग्रवाल 8,200 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं। इस रिपोर्ट में देश की 100 सबसे अधिक अमीर महिलाओं को शामिल किया गया हैं। सूची में शामिल महिलाओं की औसत संपत्ति 4,000 करोड़ रुपए हैं। इस सूची में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा संपत्ति वाली महिलाओं को शामिल किया गया हैं। यह भी पढ़ें :  पेप्सिको की सीइओ इंद्रा नूयी 12 साल बाद छोड़ेंगी अपना पद
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →