एटीएम में हुई चोरी की वारदात, ग्राइंडर से काट लाखों रुपये लेकर हुए फरार
गुरुग्राम में लूट की घटना बढ़ती ही जा रही है। अब एक और मामला सामने आया है गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने सुबह आंध्रा बैंक के एटीएम को…
गुरुग्राम में लूट की घटना बढ़ती ही जा रही है। अब एक और मामला सामने आया है गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने सुबह आंध्रा बैंक के एटीएम को ग्राइंडर मशीन से काटकर उसमें रखा सारा पैसा चोरी कर लिया। सोमवार सुबह गार्ड विहीन के एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जैसे ही पुलिस को बैंक प्रबंधन की ओर इस वारदात की जानकारी मिली तो पुलिस फ़ौरन अपनी जांच में जुट गई। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक कोई सुरक्षा गार्ड एटीएम पर मौजूद नहीं था और ना ही एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। इसी मौके का फायदा उठकर चोरों ने एटीएम से चोरी कर ली और उनकी यह नपाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर भी नहीं हो पाई। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, खबर यह भी सामने आ रही है कि एटीएम में साढ़े छह लाख रुपये थे।

गुरुग्राम के साइबर सिटी में भी एटीएम लूट की वारदात आम बात हो चुकी है। नौबत यहाँ तक आगई है की चोर लुटकर फरार हो जाते हैं और पुलिस तफ्तीश में जुट जाती है। यह कोई एक घटना नहीं है इसे [पहले भी बहुत से घटना गुरुग्राम में हो चुकी है। पुलिस और ना ही बैंक प्रबंधन ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठा रहे है।
यह भी पढ़ें :हापुड़ में रेप पीड़िता पर फेंका तेज़ाब,मामला दर्ज़
अब देखना यह होगा की गुरुग्राम में बढ़ते चोरियों के मामले पर पुलिस कोई संजीदगी बरतती है या नहीं और एटीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी होने चाहिए और हार एटीएम में गार्ड की व्यवस्था होनी चाहिए।



