शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 50 प्रतिशत पर्चियों को इवीएम से मिलाने की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के इवीएम से 50 फीसदी पर्चियों को मिलाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 50 प्रतिशत पर्चियों को इवीएम से मिलाने की याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने विपक्ष के इवीएम से 50 फीसदी पर्चियों को मिलाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया है. मालूम हो कि विपक्ष के तकरीबन 21 दलों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि इवीएम में धांधली हो रही है.

विज्ञापन

इन दलों ने ये याचिका दायर की थी कि 5 प्रतिशत वीवीपैट मिलान की जगह 50 प्रतिशत मिलान किया जाय, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को तुरंत ही खारिज कर दिया. मालूम हो कि इसकी सुनवाई में नेशनल कांफ्रेंस के फारुख अब्दुल्ला समेत आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू भी पहुंचे थे.

supreme Court 1

हालाँकि विपक्षी पार्टियों ने इससे पहले चुनाव आयुक्त से भी इस सम्बन्ध से बातचीत की थी लेकिन चुनाव आयुक्त ने उस वक़्त ही बताया था कि इवीएम विश्वसनिय हैं, और इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं हो सकती है.

चुनाव आयोग ने आगे कहा था कि मुझे लगता है कि ये व्यवस्था रातों-रात लागू नही हो सकती है, हालाँकि उन्होंने यह भी साफ़ किया कि वो विपक्ष की मांगो को नाजायज़ नहीं करार दे रहे हैं, लेकिन फिर भी इसको लागू करने के लिए चुनाव आयोग को भी वक़्त की दरकार होगी.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →