रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

स्मृति ईरानी ने पूरी नही की है ग्रेजुएशन, चुनावी हलफनामे में किया स्वीकार

काफी लम्बे समय से स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद था. लेकिन अब गुरुवार को अपने चुनावी हलफनामे में स्मृति ईरानी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि…

स्मृति ईरानी ने पूरी नही की है ग्रेजुएशन, चुनावी हलफनामे में किया स्वीकार

काफी लम्बे समय से स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर विवाद था. लेकिन अब गुरुवार को अपने चुनावी हलफनामे में स्मृति ईरानी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी नही की है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गाँधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. उन्होंने अपना पर्चा गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भरा.

Smriti2

आपको बता दें कि अपने हलफनामे के शैक्षणिक योग्यता वाले खाने में उन्होंने लिखा कि उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में दाखिला तो लिया था लेकिन तीन साल का यह कोर्स उन्होंने पूरा नही किया था.

इसके अलावा उन्होंने अपने हलफनामे में बताया है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 4.71 करोड़ है.

आपको बताते चलें की ऐसा पहली बार हुआ है कि स्मृति ईरानी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता में ग्रेजुएशन पूरा न होना बताया है, एक न्यूज़ चैनल की खबर के अनुसार स्मृति ईरानी ने 2004 के अपने हलफनामे बताया था कि उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया हुआ है, और इसके बाद एक याचिकाकर्ता ने कोर्ट में इस बाबत याचिका दाखिल की थी.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →