रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

यूपी में चार युवकों ने दिया शर्मनाक हरकत को अंजाम

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. बदमाश बेखौफ होकर जुर्म को अंजाम देकर फरार हो रहे है. ताजा मामला यूपी के रामपुर का है.

यूपी में चार युवकों ने दिया शर्मनाक हरकत को अंजाम

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है. बदमाश बेखौफ होकर जुर्म को अंजाम देकर फरार हो रहे है. ताजा मामला यूपी के रामपुर का है. जहां महिला और उसका पति दवा लेने जा रहे थे. तभी बाइक में जा रहे पति- पत्नी को 4 युवकों ने पकड़ लिया और रास्ते में रोककर महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया.

विज्ञापन


इसी बात का जब महिला के पति ने विरोध किया तो उन 4 युवकों ने महिला और उसके पति को मारना शुरू कर दिया. जिसके बाद महिला के पति को पेड़ पर बाधकर बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया.


गैंगरेप के बाद उन लोगों ने दोनों की विडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया पति और पत्नी ने जब इसकी शिकायत की तो उनकी एक न सुनी गई. दोनों ही न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन दोनों की कहीं कोई सुनवाई नही हुई.

imgpsh fullsize anim 1 5


मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित पति-पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में फिर से तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर किया.


इस मामले मे जब मीडिया ने दखल दिया तब जाकर पुलिस के कानों में जूं रेंगी और अब उनका दावा है कि इसमें तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. आगे कि कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें : पिता ने की अपनी बेटी की हत्या करने की कोशिश


अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि वह बिना डरे ही ऐसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने से पीछे नही हटते है. योगी सरकार महिला के सुरक्षा को लेकर कितने भी दावे क्यो न कर रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही बया हो रही है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →