सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

राहुल ने दी मोदी को बहस करने की चुनौती, कहा - देश के मुद्दों पर मुझसे करें बहस !

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहस करने की चुनौती दी है।

राहुल ने दी मोदी को बहस करने की चुनौती, कहा -  देश के मुद्दों पर मुझसे करें बहस !

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति समेत देश के मुद्दों पर मुझसे बहस करें। राहुल से पहले टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी भी पीएम मोदी को बहस करने की चुनौती दे चुकी हैं।

विज्ञापन
PMMODI 3

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के हिन्दुओं को भी रोज़गार की ज़रूरत है। पीएम मोदी देश के ज़रूरी मुद्दों से भाग रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति समेत देश के मुद्दों पर मुझसे बहस कर लें। उन्हें मीडिया की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि आप लोग पीएम मोदी से क्यों डरते हैं। हम इस बार चुनाव में उन्हें हराएंगे।


आपकी जानकारी के लिए - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भी पीएम मोदी को विभिन्न मुद्दों पर बहस करने की चुनौती दी थी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →