नई दिल्लीः फौजी (FAU-G) गेम को लेकर भारत के गेमर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच एक बड़ी खबर है. देश में गेम को लाने की तैयारी उस वक्त हुई थी जब भारत सरकार ने गलवान घाटी में हुए गतिरोध के बाद सभी चीनी ऐप्स को बैन (Chinese App Ban) कर दिया था. बैन हुए गेम की लिस्ट में पबजी भी शामिल था और तभी फौजी गेम (FAU-G) का ऐलान किया था. इस गेम की लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं. जानकारी के अनुसार फौजी गेम 26 जनवरी (Republic Day) यानी गणतंत्र दिवस के दिन लॉन्च होगा. इस गेम का पूरा नाम Fearless And United – Guards है.
FAU-G का बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्स
भारत का स्वदेशी गेम फौजी (FAU-G) का बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धमाकेदार एंथम (FAU-G Anthem) जारी किया है. अक्षय कुमार ने रविवार (3 जनवरी) को FAU-G एंथम लॉन्च करने के साथ ही इस गेम के प्री- रजिस्ट्रेशन का भी लिंक दिया है. इस लिंक से यूजर्स गेम कोरिसीव करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि FAUG Mobile के लिए 29 दिसंबर से प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था. वहीं करीब एक माह पहले इस गेम का ऑफिशियल टीचर रिलीज हुआ था.
Whether it’s a problem within the country or at the border…these Bharat Ke Veer always stand tall. They are our Fearless And United Guards, our FAU-G! Witness the anthem
Pre-register now https://t.co/8cuWhoHDBh
Launch 26/1@VishalGondal @nCore_games @BharatKeVeer #FAUG pic.twitter.com/ctp5otrjLE— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 3, 2021
वीर ट्रस्ट को दान दिया जाएगा FAU-G का 20 फीसदी रेवेन्यु
अक्षय ने ट्वीट में लिखा, “चाहे देश में दिक्कत हो या बॉर्डर पर…भारत के वीर हमेशा ऊपर खड़े रहते हैं. ये बहुत निडर हैं और यूनाइटेड गार्ड हैं. हमारे फौ-जी..” अक्षय ने बताया कि FAUG 26 जनवरी (FAUG Launch date 26 January) के मौके पर रिलीज होगा. इस मोबाइल गेम से मिलने वाले रेवेन्यू का 20 फीसदी हिस्सा ‘भारत के वीर ट्रस्ट’ को दान दिया जाएगा. अक्षय के अलावा nCORE Games के ट्विटर हैडंल से भी गेम की झलक दिखाई गई है. 1 मिनट 38 सेकेंड के इस वीडियो में के पहलाे एपिसोड में आप फौजियों की जबरदस्त लड़ाई देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-दुनिया में सबसे ज्यादा हुई इन 5G Smartphones की बिक्री, जानिए Top-5 में कौन रहा नंबर वन
पबजी बैन होने के बाद हुआ था FAU-G का ऐलान
आपको बता दें भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद भारतीय गेमिंग कंपनी एनकोर ने स्वदेशी मल्टीप्लेयर एक्शन गेम फियरलेस एंड यूनाइटेड-गार्डस (FAU-G: Fearless and United Guards) का ऐलान किया था. कहा जा रहा है कि यह स्वदेशी गेम पबजी मोबाइल की खल रही कमी को कुछ हद तक पूरा कर सकता है. हालांकि, फौजी के बाद देश में पबजी इंडिया भी लॉन्च होने जा रहा है. पबजी कंपनी ने भारत में अपना हेड भी नियुक्त किया है.
ये भी पढ़ें-Samsung ला रही 10 हजार से कम दाम में Smartphone, अगले हफ्ते Launch होगा Galaxy M02s
















