मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ठगी के नाम पर लोन देने वाले लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

नोएडा में पुलिस ने लोन देने के नाम पर ठगी करने वाली एक कॉल सेंटर यानी फर्जी कंपनी का पर्दाफाश किया है.

ठगी के नाम पर लोन देने वाले लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

नोएडा में पुलिस ने लोन देने के नाम पर ठगी करने वाली एक कॉल सेंटर यानी फर्जी कंपनी का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें कुछ लडके और ज्यादातर लड़कियां शामिल है. बता दें कि यह लोग झूठ बोलकर लोगों से कई रूपये लेते थे.

विज्ञापन

बता दें कि ये लोग लोन देने के नाम पर फाइल चार्ज और उसके अन्य खर्चो को बताकर लोगों से कंपनी के खाते में पैसा डलवाते थे. जांच के दौरान पता चला कि ये छह माह से देश के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों से एक करोड़ रूपये से अधिक की ठगी कर चुके हैं.

imgpsh fullsize anim 2 15

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण का कहना है कि कुछ समय से लोन के नाम पर ठगी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. साइबर सेल के द्वारा की गई जांच में पता चला है कि लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी का कार्यालय नोएडा के सेक्टर-तीन में है.

यह भी पढ़ें : देश के पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालना पड़ा युवक को भारी

वहीं एसएसपी ने बताया कि साइबर सेल टीम के प्रभारी बलजीत सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस के साथ फर्जी कंपनी के कार्यालय में छापेमारी की गई है. जहां से 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468 और आईटी कानून सहित विभिन्न प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया गया है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →