बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

देश के पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालना पड़ा युवक को भारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

देश के पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालना पड़ा  युवक को भारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करने पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मेरठ के एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी फयाज अहमद ने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर शेयर किया है. फिलहाल आरोपी को IT एक्ट के तहत जेल भेजा गया है

विज्ञापन

जांच पड़ताल के मुताबिक पता चला है कि इस आरोपी पर पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रह चुके है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी अभिनेता एजाज खान को सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने के मामले में गिरफ्तार किया था. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी.

imgpsh fullsize anim 73

इतना ही नहीं साइबर पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके कुछ वीडियो के खिलाफ शिकायतें मिली थीं. पुलिस का कहना है कि इस वीडियो को देखने के बाद यह पता चला है कि एजाज खान ने आपत्तिजनक वीडियो के जरिए धर्म के आधार पर समूहों के बीच सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने का काम किया है.

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर के प्यार में पड़ी महिला कांस्टेबल, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

हालांकि जांच के बाद बुधवार को एजाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामले की छानबीन अभी जारी है. भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट सेक्शन 67 के तहत एजाज पर आरोप लगाया गया हैं, जिसके लिए अभिनेता को पांच साल की कैद और पांच लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया गया .

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →