बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

पीएम मोदी ने अभिनय में अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ा : फारुक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए बयान दिया है. अब्दुल्ला ने कहा है कि “मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है.

पीएम मोदी ने अभिनय में अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ा : फारुक अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए बयान दिया है. अब्दुल्ला ने कहा है कि “मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है. अभिनय कला में मोदी ने दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है.”

विज्ञापन

इसके अलावा फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि मौजूदा भाजपा सरकार केंद्र में सभी मोर्चों पर फेल हुई है और अपनी इन नाकामियों को छिपाने के लिए 14 फरवरी को हुए ‘पुलवामा हमले’ को भुनाने की कोशिश कर रही है.

Farooq

इसके अलावा उन्होंने कहा कि “मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे छुपकर बचने का रास्ता देख लिया है. छत्तीसगढ़ में जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए तो मोदी वहां नहीं गए. छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी उन्हें प्रभावित नहीं करती. वह बेफिक्र रहते हैं.”

मालूम हो कि फारुक अब्दुल्ला, शेख अब्दुल्ला के बेटे हैं तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं.

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →