Advertising
Home उत्तर प्रदेश यूपी में एक और रेल हादसा!
Advertising
<

यूपी में एक और रेल हादसा!

732
यूपी में एक और रेल हादसा!
यूपी में एक और रेल हादसा!

हाल ही में हुए रेल हादसों की खबर अभी शांत ही नहीं हुई कि एक और रेल हादसा हो गया। जी हाँ, यूपी के सोनभद्र इलाके के पास एक और रेल दुर्घटना ग्रसित हो गई। रेल हादसों पर सरकार लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। गनीमत की बात तो यह रही है कि इस हादसें में किसी तरह का जानलेवा नुकसान नहीं हुआ। आइये खबर पर एक नजर डालते है…

खबर के मुताबिक, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्‍सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है, हादसे में ट्रेन के सात डिब्‍बे बेपटरी हो गए। जी हाँ, हादसा उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा के पास छपराकुंड स्‍टेशन के पास हुआ। आपको बता दें कि बेपटरी हुई डिब्बों में एसी फर्स्ट क्लास, तीन स्लीपर, दो जनरल और एसएलआर के डिब्बे शामिल हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। जो ट्रेन दुर्घटना ग्रसित हुई वो ट्रेन हावड़ा से जबलपुर जा रही थी।


दुर्घटना की वजह…

बताया जा रहा है कि दुर्घटना की वजह पटरी का टूटना है। पटरी टूटने की वजह से ट्रेन दुर्घटना की शिकार हुई।


ट्रैक बहुत पुराना है…

आपको बता दें जहाँ ट्रेन हादसा हुआ, वो ट्रैक काफी पुराना है और इस पर पेट्रोलिंग भी नहीं की जाती है। फिलहाल इस रूट पर ट्रेन के आवागमन को रोक दिया गया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिये।

Advertising