गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

सिद्धू ने मोदी को बताया 'दुल्हन'! कहा- मोदी सरकार 'चूड़ियां खनकाने' वाली सरकार है

छठे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सियासी हमले तेज़ कर दिए हैं।

सिद्धू ने मोदी को बताया 'दुल्हन'! कहा- मोदी सरकार 'चूड़ियां खनकाने' वाली सरकार है

छठे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सियासी हमले तेज़ कर दिए हैं। दरअसल, 'कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने नरेन्द्र मोदी को दुल्हन बताया है और उनकी सरकार को चूड़ियां खनकाने वाली सरकार का तमगा दिया है'। सिद्धू के इस बयान पर सियासी घमासान होने की संभावना है।

विज्ञापन

पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी और केन्द्र की मोदी सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 'मोदी उस दुल्हन की तरहा हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज़्यादा खनकाती है ताकि  मोहल्ले वालों को ये पता चले कि वह काम कर रही है। बस, यही हुआ है मोदी सरकार में'। बता दें कि ख़बर लिखे जाने तक सिद्धू के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी या नरेन्द्र मोदी की तरफ़ से कोई जवाब नहीं आया है।

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक की अहम भूमिका निभा रहे नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह पीएम नरेन्द्र मोदी व भाजपा और केन्द्र सरकार पर रोज़गार, किसान, ग़रीबी समेत कई मुद्दों को लेकर हमला बोल रहे हैं।     

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →