मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उत्तर प्रदेश में फिर से बलात्कार की घटना आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार रेप जैसी खौफनाक घटनाओं सामने आ रही है. रेप जैसी घटनाएं केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सभी राज्य और देश में हो रही है.

उत्तर प्रदेश में फिर से बलात्कार की घटना आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार रेप जैसी खौफनाक घटनाओं सामने आ रही है. रेप जैसी घटनाएं केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि सभी राज्य और देश में हो रही है. लेकिन हम यहां पर उत्तर प्रदेश के महोबा जिेले की बात कर रहें है जहां पर पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ हुए बलात्कार कर उसे गर्भवती करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

महोबा की पुलिस के एक अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने गुरूवार को बताया कि नगर कोतवासी के क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 26 नवंबर को अपनी तहरीर में बालेन्द्र राजपूत पर आरोप लगाया है. इस आरोपी का उम्र लगभग 23 साल है और जिस लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई है उसकी उम्र लगभग 16 साल की बताई जा रही है.

साथ ही यह भी बताया गया है कि जिस लड़की के साथ अपहरण किया गया है. उसका पहले ही अपहरण किया गया था जिसके बाद उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है और यह किशोरी गर्भवती हो गई है.

यह भी पढ़ें : आखिर रेप की घटनाओं पर क्यों नहीं खौलता भारत का ख़ून

पाटीदार ने बताया कि पुलिस दल ने छापेमारी कर बुधवार को आरोपी युवक को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. हाल ही में उन्नाव में रेप पीड़ित एक युवती को जिंदा जलाने की घटना हुई थी जिसके बाद पूरे देश में इस मामले को लेकर हंगामा देखने को मिला था

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →