शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

होटल ने चिकन डिश का नाम रखा 'कुंभकोणम अय्यर', ब्राह्मणों ने काटा बवाल

इस समय देश में खाने को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। अभी जोमैटो का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक मामला मदुरै से उठा है।

होटल ने चिकन डिश का नाम रखा 'कुंभकोणम अय्यर', ब्राह्मणों ने काटा बवाल

इस समय देश में खाने को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। अभी जोमैटो का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि एक मामला मदुरै से उठा है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला-

विज्ञापन

दरअसल मदुरै के एक रेस्तरां में ब्राह्मण समुदाय के नाम पर मेनू में एक डिश का नाम रखा। ब्राह्मण समुदाय के विरोध के कारण उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी।

होटल मिलगु ने अपने चिकन का नाम रखा - कुंभकोणम अय्यर चिकन। ब्राह्मण समुदाय ने इसे हिंदू समुदाय के साथ अच्छा नहीं बताया क्योकि कुंभकोणम अय्यर ब्राह्मण जाति का था।

Chicken

ब्राह्मण समुदाय के प्रतिनिधियों ने होटल अधिकारियों से मुलाकात की और डिश के नाम पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद: अजय बन के अजमल ने हिन्दू से लड़की से की शादी, फिर भाई और दोस्तों के साथ की यह हरक़त

होटल ने बाद में एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि वे डिश का नाम बदल देंगे।

बयान में कहा गया है, "ब्राह्मण समुदाय के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की और 'कुंभकोणम अय्यर चिकन' के नाम पर गंभीर आपत्ति जताई। हमने इसके लिए माफी मांगी। हम सोशल मीडिया पर से इस विज्ञापन को हटवा देंगे और इसका नाम भी बदल देंगे।"

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →