बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीना कितना लाभकारी है?

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इतना ही नहीं तांबा के बर्तन में रखा पानी पीने से कई रोगों को मात दी जा सकती है।

जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीना कितना लाभकारी है?

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इतना ही नहीं तांबा के बर्तन में रखा पानी पीने से कई रोगों को मात दी जा सकती है। कॉपर, शरीर में कॉपर की कमी को पूरा करने में काफी कारगार सिद्ध है। तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण विधमान होते है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। जैसे ही पानी को तांबे के बर्तन में रखा जाता है पानी से हर प्रकार के बैक्टीरिया को समाप्त हो जाते है। ऑर्थराइटिस की समस्या से निजात पाने में भी तांबे का पानी अत्यधि‍क लाभकारी है।

विज्ञापन
2019 5image 16 04 275715380copper 650x400 51511327 ll

आप अगर अपने चेहरे पर पड़ रही झुर्रियों की दिक्कत से परेशान हैं तो तांबे के बर्तन में पानी पीना शुरू कर दें आपको अनदेखे लाभ मिलेंगे हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार तांबे में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन का ग्लो बनाये रखते है और फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में भी सक्षम होते है। अगर आप दिल से जोड़ी किसी समस्या का समाना कर रहे है तो तांबे के बर्तन में पानी पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार तांबे के बर्तन में पानी पीने से दिल की बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाती है। इतना ही नहीं इससे ब्लड प्रेशर भी नॉर्मल रहता है साथ ही शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कम होता है।

जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीना कितना लाभकारी है?

तांबे में एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से लैस होता है। यह शरीर के आंतरिक व बाह्य घावों को जल्‍दी भरने में भी काफी कारगार सिद्ध है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से डाइजेशन की प्रक्रिया बेहतर होती है। साथ ही लिवर और किडनी भी सुचारु रूप से कार्य करते है। आप जानकार हैरान हो जाएंगे की कैंसर की बीमारी का खतरा भी तांबे के बर्तन में पानी पीकर कम किया जा सकता है। तांबे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स के असर को न्यू्ट्रलाइज करते हैं, जो कैंसर का एक मुख्य कारण है। अगर आपको अआपने शरीर को कई बीमारियों का गाड़ बनने से रोकना है तो आज ही तांबा के बर्तन में पानी पीना शुरू कर दे। इससे आपको अत्यंत लाभ मिलेगा साथ ही आपकी स्मरणशक्ति में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें :क्या मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं है कोरोना को मात देने में कारगार?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →