मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
राजस्थान

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर JDA की तोड़फोड़, पट्टे होने के बावजूद दुकानें गिराने का आरोप

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोडाला तिराहा से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार…

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड पर JDA की तोड़फोड़, पट्टे होने के बावजूद दुकानें गिराने का आरोप
(फोटो: IANS)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोडाला तिराहा से गुर्जर की थड़ी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, JDA के बुलडोजरों ने न्यू सांगानेर रोड पर कई दुकानों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में भारी गुस्सा है। प्रभावित लोगों का आरोप है कि उनके पास वैध पट्टे होने के बावजूद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

व्यापारियों का दावा: 'यह कार्रवाई पूरी तरह गैरकानूनी'

पीड़ित दुकानदारों ने JDA की कार्रवाई को मनमाना और अवैध बताया है। सोडाला क्षेत्र के एक दुकानदार रमेश ने कहा कि उनकी जगह अधिकृत है और उनके पास सोसाइटी का विधिवत पट्टा मौजूद है, फिर भी JDA इसे अतिक्रमण बता रहा है।

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, "हमारी मांग सिर्फ इतनी है कि अगर जेडीए यह कह रहा है कि हमारा निर्माण अतिक्रमण है, तो वह इसका प्रमाण दे। हमें बताया जाए कि अतिक्रमण कैसे हुआ? हमारे पास जगह के सभी कागजात और पट्टा है। अतिक्रमण तो तब माना जाता है जब हमारे पास कोई प्रमाण न हो या हमने अवैध कब्जा कर रखा हो।"

अस्पष्ट जानकारी और भारी नुकसान की शिकायत

कार्रवाई से प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से सही और पूरी जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनका लाखों का नुकसान हुआ। एक महिला दुकानदार ने रोते हुए बताया कि इस तोड़फोड़ के कारण उनका बच्चा बेरोजगार हो गया है। उन्होंने कहा, "अभी बोलेंगे तब भी टूटेगी, नहीं बोलेंगे तब भी टूटेगी। पहले ही हमारा इतना नुकसान हो चुका है। बच्चे बेरोजगार हो गए हैं।"

एक अन्य पीड़ित महिला के मुताबिक, पहले उन्हें 7 फीट निर्माण हटाने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने खुद ही तोड़ दिया। लेकिन अब फुटपाथ तोड़ने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा, "पहले बताते तो हम तैयारी करते... सही नाप लेकर पूरी जानकारी देनी चाहिए थी कि कैसे तोड़ा जाएगा। अब हमारा लाखों रुपये का नुकसान हो गया है... अभी भी हमें पता नहीं है कि वे कब आकर दोबारा तोड़फोड़ करेंगे। अगर तोड़ना ही है तो एक बार में तोड़कर राहत प्रदान करें।"

इनपुट: IANS

N

News4Social राजस्थान डेस्क

News4Social राजस्थान डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राजस्थान से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →