गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चालान के नाम पर पुलिस इतना गिर सकती है? देखें वीडियो

जब से नया ट्रैफिक नियम लागू हुआ है तब से हर कोई परेशान हैं। कहीं सुनने में आता है गाड़ी की कीमत से ज्यादा किसी का चालान कटा तो कहीं ख़बर आती है कि चालान डर से…

चालान के नाम पर पुलिस इतना गिर सकती है? देखें वीडियो

जब से नया ट्रैफिक नियम लागू हुआ है तब से हर कोई परेशान हैं। कहीं सुनने में आता है गाड़ी की कीमत से ज्यादा किसी का चालान कटा तो कहीं ख़बर आती है कि चालान डर से अपनी गाड़ियां फूंक दी। इस बीच लोग जब भी किसी पुलिस वाले को देखते हैं तो राह पर चलने वाले मोटर सवार व्यक्ति की हालत ख़राब हो जाती है। लोगो को ट्रैफिक पुलिस वाले अब यमराज नज़र आने लगें हैं।

विज्ञापन

ऐसा ही एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है जिसमे दो पुलिस वाले एक ऑटो वाले को मार रहें हैं। वीडियो में यह साफ़ नहीं हो पाता है कि पुलिस वाले उस ऑटो वाले को क्यों मार रहें हैं लेकिन वीडियो बना रहे शख्स कहता हुआ सुनाई देता है कि ऑटो वाला अपनी साइड में आ रहा होता है और पुलिस वाले उसे पकड़कर मारना शुरू कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, हुआ यह बदलाव

वीडियो में दिखाई देता है कि शख्स एक मिनट कहता हुआ दिखाई देता है लेकिन पुलिस वाले उसे बोलने का मौका नहीं देते हैं और उसे ले जाकर उसके ऑटो में भिड़ा देते हैं। वीडियो में दो तीन शख्स और दिखाई देते हैं लेकिन वे कुछ नहीं करते हैं बस देखते रहते हैं कि पुलिस वाले क्या कर रहें हैं।

देखें वीडियो:

https://www.facebook.com/2324664204267577/videos/2703478436351894/?v=2703478436351894

यह वीडियो फेसबुक पर The Public Hindi News द्वारा शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए इस ग्रुप ने लिखा है: "ये क्या हो गया है पुलिस प्रशासन को । ये कैसा कानून है, जहाँ देखो वहीं थु थु करवा रही है पुलिस "

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →