राधे-कृष्ण हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण देवता हैं. विश्व की बात करें, तो विश्व के बहुत सारे देशों में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. जहां राधे-कृष्ण की पूजा की जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल भारत ही जन्माष्टमी का त्यौहार नहीं मनाया जाता है. बल्कि दुनिया के इन 5 शहरों में भी यह त्यौहार ब़डी धूम-धाम से मनाया जाता है.
सिटी ऑफ लाइट्स पैरिस में जन्माष्टमी का उत्सव भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि जन्माष्टमी के दिन इस शहर में स्थित राधा पैरिसीसवारा मंदिर में खूब धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है. इसके अलावा सिंगापुर के मार्केट में जब आप भगवान कृष्ण की मूर्तियां झूले, बांसुरी मिलते देखते हैं तो विश्वास ही नहीं होता कि अपने देश से दूर आप किसी और देश में हैं. यहां स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में जन्माष्टमी के दिन गजब की रौनक देखने को मिलती है.
कनाडा में सबसे अधिक भारतीय रहते हैं. ऐसे में यहां जनमाष्टमी का अलग रंग देखने को मिलता है. यहां स्थित रिचमंड हिल हिंदू मंदिर में, आप इस त्योहार से संबंधित संगीत समारोहों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा मलेशिया के कुआलालम्पुर में भारतीय समुदाय के लोग ड्रामा, नाच गाने के साथ भगवान कृष्ण का जन्मदिवस मनाते हैं. इस दिन पूजा के बाद मिलने वाला प्रसाद खाकर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगें कि आप भारत में हो या मलेशिया में.
यह भी पढ़ें: भगवान की पूजा करना चाहिए या नहीं?
न्यूज़ीलैंड ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है. ‘सिटी ऑफ सेल्स’ के नाम से मशहूर न्यूज़ीलैंड के शहर ऑकलैंड में भगवान श्रीकृष्ण और राधा का लोकप्रिय मंदिर स्थित है. जन्माष्टमी के दिन इसकी खूबसूरती देखते बनती है. इस दिन मध्यरात्रि में, मंदिर रोशनी, प्रार्थना और भक्ति संगीत के साथ यह उत्सव मनाया जाता है.















