Advertising
Home Top stories सेब खाने के वो फायदे जो रखेंगे डॉक्टर को हमेशा आपसे दूर
Advertising
<

सेब खाने के वो फायदे जो रखेंगे डॉक्टर को हमेशा आपसे दूर

531

कहते है की अगर आप एक सेब रोज खाते है तो आपको अपने जीवन में कभी भी डॉक्टर की ज़रुरत नहीं पड़ती। सेब एक ऐसा फल है जिसमें आपको दुनियाभर के विटामिन, कार्बोहाइड्रेट्स मिलते हैं। सेब से आपको विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स मौजूद होता हैं. वहीं एक नॉर्मल से सेब में 95 प्रतिशत कैलोरी मौजूद होती हैं। सभी जानते है की सेब सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। आपके लिए यह जानना बहुत ज़ुरुरी है की आप सेब को किस तरह से खाते हैं। बहुत से लोग सेब का छिलका उतार कर खाते है, तो वहीं बहुत से लोग सेब को उसके छिलके के साथ ही खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है की सेब को किस तरह से खाया जाए की उससे आपको ज्यादा फायदा हो।

एक सेब के छिलके में लगभग 4.4 ग्राम फाइबर होता हैं, सेब के छिलके में सोल्यूबल और इंसाल्यूबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। जिसमें 77 फीसदी इंसोल्यूबल फाइबर पाया जाता हैं। सेब का यह फाबर कब्ज़ को दुर रखने में मदद करता हैं। सेब ब्लड शुगर की मात्रा को भी सीमित रखता हैं। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रोल की मात्रा को भी नियंत्रण में रखता हैं।

सेब को छिलके के साथ ही खांए

एक सेब के छिलके में 8.4 मिलीग्राम विटामिन-सी और 29.4 माइक्रोग्राम विटामिन-ए पाया जाता हैं। लेकिन सेब का छिलका निकालने पर उसमें केवल 6.4 मिलीग्राम विटामिन-सी और 18.3 ग्राम विटामिन-ए ही रह जाता हैं। आपको बता दे की पुरे सेब में विटामिन की आधी मात्रा सिर्फ़ छिलके में रहती हैं, इसलिए सेब को हमेशा छिलके के साथ ही खाना चाहिए।

कैंसर से बचाता हैं

सेब में मौजूदा पोषक तत्व इंसान को कैंसर से बचाता हैं। एक शोध में यह बात सामने आई है की सेब के छिलकों में TRITERPENOIDS कपाउंड पाए जाते हैं। ये कपाउंड कैंसर पैदा करने वाले सेल्स को ख़तम कर देता हैं। एक रिर्पोट में यह कहा गया है की जो लोग हफ्ते में 5 या उससे ज्यादा सेब खाते है तो उनके फेफडे ज्यादा अच्छी तरह से काम करते हैं। साथ ही इससे अस्थमा होने की संभावना भी खत्म हो जाती हैं।

Advertising

यब भी पढे़ं : यूं ही नहीं कहा जाता खजूर को सेहत का खजाना, होते है ये सारे फायदे

Advertising