सोमवार, 10 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

पूर्व आईएएस टॉपर शाह फैसल ने बनाई नयी पार्टी, शेहला राशिद भी शामिल

2010 के आईएएस टॉपर शाह फैसल ने रविवार को अपनी नयी पार्टी का एलान कर दिया. उनकी पार्टी का नाम ‘जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट’ है.

पूर्व आईएएस टॉपर शाह फैसल ने बनाई नयी पार्टी, शेहला राशिद भी शामिल

2010 के आईएएस टॉपर शाह फैसल ने रविवार को अपनी नयी पार्टी का एलान कर दिया. उनकी पार्टी का नाम ‘जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट’ है. उनके साथ जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने भी इस पार्टी के ज़रिये सक्रीय राजनीती में एंट्री की.

विज्ञापन

शाह फैसल ने पार्टी की पहली रैली संबोधित करते हुए कहा कि वो इस रैली में आये हुए सभी लोगो को स्वागत करते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे सके पहले भी अन्य पार्टियों में शामिल होने की कवायद कर चुके हैं, लेकिन अन्य पार्टियों का रुख उनके प्रति काफी नकारात्मक रहा है. इसी कारण से उन्होंने अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने का फैसला किया.

new party

इसके अलावा उन्होंने कहा कि “कश्मीरी पंडित घाटी के ही निवासी हैं, और उन्हें वापिस लौट आना चाहिए” शाह फैसल ने बताया कि उनकी पार्टी का मकसद सभी धर्म और जातियों को एक मंच उपलब्ध कराना है. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के राजनैतिक संघर्ष कि प्रशंसा की.

शेहला राशिद ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मकसद विकास और बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराना है. गौरतलब है कि शेहला पिछले लगभग 5 वर्षों से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं.

विषयकश्मीर
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →