गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

संन्यासी हूँ मैं, वोट नही दिया तो पाप दे जाऊंगा : साक्षी महाराज

भाजपा से सांसद और वर्तमान में लोकसभा की उन्नाव सीट से उमीदवार का एक बयान आया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि, मैं तो सन्यासी हूँ, अगर आप लोग मुझे वोट नहीं देंगे…

संन्यासी हूँ मैं, वोट नही दिया तो पाप दे जाऊंगा : साक्षी महाराज

भाजपा से सांसद और वर्तमान में लोकसभा की उन्नाव सीट से उमीदवार का एक बयान आया है, जिसमे उन्होंने कहा है कि, मैं तो सन्यासी हूँ, अगर आप लोग मुझे वोट नहीं देंगे तो मैं अपने पाप आपको दे जाऊंगा.

विज्ञापन

असल में सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में साक्षी महाराज कहते हुए दिख रहे हैं कि,  ‘एक संन्यासी आपके दरवाजे पर आया है और एक संन्यासी जब किसी के दरवाजे पर आता है, भिक्षा मांगता है, कोई बात याचना करता है, अगर उसकी बात नहीं मानी जाती है तो संन्यासी गृहस्थी के पुण्य ले जाता है और अपने पाप दे जाता है.’

SakshiMahajan

इसके अलावा उन्होंने कन्यादान से वोटों की तुलना करते हुए कहा कि चूँकि कन्या का भविष्य कन्यादान से जुड़ा होता है, इसलिए लोग बहुत सोच समझकर कन्यादान करते हैं, इसी तरह लोकसभा चुनाव से पूरे देश का भविष्य जुड़ा हुआ है, आप सब लोग भविष्य का सोच कर वोट करें.

इसके पहले भी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था की मैं सन्यासी हूँ, आप जिताओगे तो काम करूँगा, वरना मंदिर में बैठ कर भजन करूँगा.

एक न्यूज़ वेबसाइट की खबर के मुताबिक, साक्षी महाराज ने कहा है कि उन्होंने कोई भी ऐसा बयान नही दिया है, ये टीवी पर क्या दिखाया जा रहा है, उन्हें नही मालूम.  

S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →