मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

हेलीकॉप्‍टर क्रैश में बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Kobe Bryant और बेटी की मौत

अमेरिका नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के दिग्गज ख‍िलाड़ी कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी ग‍ियाना की एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना से मौत हो गई है.

हेलीकॉप्‍टर क्रैश में बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी Kobe Bryant और बेटी की मौत

अमेरिका नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन के दिग्गज ख‍िलाड़ी कोबे ब्रायंट और उनकी बेटी ग‍ियाना की एक हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना से मौत हो गई है. कैल‍िफोर्न‍िया के केलाबासस में हुए इस हादसे में ब्रायंट और उनकी बेटी सह‍ित कुल नौ लोगों को अपनी जान देनी पड़ी.

विज्ञापन

खबरों के अनुसार पता चला है कि एनबीए के बेहतरीन प्लेयर 41 वर्षीय ब्रायंट अपने नीजी हेलीकॉप्टर से यात्रा पर थे. तभी किसी खराबी के चलते यह अचानक नीचे आ गया और आग की लपटों में तब्दील हो गया है. फिलहाल ब्रायंट की मौत से पूरा खेल जगत सदमे में है.

imgpsh fullsize anim 20 3

इनकी मौत से अमेरीकी बॉस्केटबॉल जगत के लिए बड़ा धक्का लगा है. वहीं एनबीए की ओर से यह जारी किया गया है. इस हादसे में ब्रायंट और उनकी बेटी दोनों की ही मौत हो गई है. इनकी मौत को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अभिनेता विन डीजल, ड्वेन जॉनसन, गायक जस्टिन बीबर के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह सहित कई लोगों ने ब्रायंट के निधन पर शोक जताया है.

यह भी पढ़ें : दुनिया का सबसे बड़ा अय्याश शख्स जुए में हार गया करोड़ों रूपए

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन दल को सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर दुर्घटना की सूचना मिली. वहीं दूसरी और पुलिस का कहना है कि अधिक धुंध होने के कारण हेलीकॉप्टर उडान नहीं भर सके थे. जिससे यह दुर्धटना हो गई

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →