गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पहले रस्सी से बांधकर गोमाता के नारे लगवाए, फिर की ये हरकत

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में कुछ गोरक्षकों द्वारों गोतस्करी के शक में दो दर्जन से ज्यादा लोगों से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

पहले रस्सी से बांधकर गोमाता के नारे लगवाए, फिर की ये हरकत

मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में कुछ गोरक्षकों द्वारों गोतस्करी के शक में दो दर्जन से ज्यादा लोगों से मारपीट करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

दरअसल, रविवार को राज्य के खंडवा में 100 स्वयंभू गोरक्षकों द्वारा गोतस्करी के शक में 25 लोगों को मार पीटकर, बंधक बनाने और जबरन गोमाता की जय के नारे लगवाने का मामला सामने आया है। कथित गोरक्षक उन्हें करीब दो किलोमीटर तक लाठी-डंडों से खदेड़कर खालवा पुलिस थाने तक ले गए।

Group of people beaten

स्थानीय पुलिस ने मामला सामने के आने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कथित गोतस्करों और स्वयंभू के गोरक्षकों दोनों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था, जो वायरल हो गया था। वीडियो में कथित गोतस्करों के एक-एक हाथ को एक बड़ी रस्सी से बंधा देखा जा सकता है। उन्हें कान पकड़वाकर मुर्गा भी बनाया गया। वहीं, खंडवा ज़िले के पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने बताया, हमने दोनों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद, यह तेज़ी फैल गया और इस पर लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आईं। फिलहाल, पुलिस ने कथित गोरक्षकों व गोतस्करों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें : कैलाश विजयवर्गीय ने बैटकांड पर दिया ये बयान

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →