वीडियो · स्वास्थ्य कानपुर में दशहरे पर होती है रावण की पूजा 🙏 #RavanaTemple #Kanpur #Dussehra
कानपुर में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां दशहरे के दिन रावण की पूजा होती है। शिवाला स्थित यह दशानन मंदिर साल में सिर्फ़ एक बार विजयादशमी पर ही खुलता है। 🕉️ आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? वीडियो: IANS
कानपुर, उत्तर प्रदेश: देशभर में विजयादशमी पर रावण दहन की परंपरा है, लेकिन कानपुर में एक ऐसा मंदिर है, जहां रावण की पूजा की जाती है। शिवाला स्थित कैलाश मंदिर परिसर में बने दशानन मंदिर के कपाट साल में सिर्फ एक बार, दशहरे के दिन खुलते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित राम बाजपेई के मुताबिक, इस मंदिर का निर्माण 1868 में हुआ था। यहां रावण की प्रतिमा का दूध और पवित्र जल से अभिषेक किया जाता है। श्रद्धालु पुष्प और तेल के दीपक अर्पित कर पूजा करते हैं। यहां रावण को विद्वान और भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है।
रोज़ की खबरों के लिए News4Social को सब्सक्राइब करें।
━━━━━━━━━━━━━━━
🌐 वेबसाइट: https://news4social.com
📘 Facebook: https://www.facebook.com/newsforsocial
📸 Instagram: https://www.instagram.com/news4social
▶️ सब्सक्राइब: https://www.youtube.com/@newsforsocial #short