रविवार, 9 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

फिल्म 'साहो' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

इस साल 15 अगस्त के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आने वाली थी. जॉन की बाटला हाऊस, अक्षय की मिशन मंगल और प्रभास की साहो तीनों ही रिलीज होने वाली थी.

फिल्म 'साहो' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

इस साल 15 अगस्त के दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्में आने वाली थी. जॉन की बाटला हाऊस, अक्षय की मिशन मंगल और प्रभास की साहो तीनों ही रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इस क्लैश से बचने के लिए फिल्म साहो के निर्माता ने अपने कदम पीछे कर लिए है.

विज्ञापन


यह प्रभास के चाहने वाले दर्शकों के लिए एक बुरी खबर हैं कि उनकी फिल्म की तारीख अब डिले हो गई है. बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म साहो की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है.

imgpsh fullsize anim 42


उन्होंने कहा है कि अब प्रभास की फिल्म 15 अगस्त की जगह 30 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी. इतना ही नहीं फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने भी एक ऑफिशियल बयान साझा करते हुए लिखा है कि साल की सबसे बड़ी फिल्म साहो की शूटिंग 2017 में शुरू हो गई थी. फिल्म के निर्माता यह नहीं चाहते है कि दर्शक क्वॉलिटी, कंटेंट के साथ किसी भी तरह का कोई भी समझौता करें.

यह भी पढ़ें :मिशन मंगल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अब ‘चंद्रयान-2’ इस दिन होगा लॉन्च

साहो को हिन्दी सिनेमा की दो फिल्मों के साथ दो तेलुगू फिल्मों का भी सामना करना पड़ता. निर्माता का कहना है कि काफी बजट में बनी इस फिल्म के लिए इसकी भरपाई करना कई माईनों में जरूरी है. निर्माता इस फिल्म के सीन्स में सुधार लाने की बात कर रहे है, लेकिन वह चाहे कुछ भी कहें. यह सच है कि अक्षय और जॉन की सच्ची घटना पर बनी फिल्म साहो का खेल बिगाड़ सकता है. फिलहाल तो इस फिल्म की तारीख 15 अगस्त से हटाकर 30 अगस्त कर दी गई है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →