बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

वहशी पिता ने अपने ही 2 बेटियों के साथ की हैवानियत

आए दिन बलात्कार जैसे घटना सामने आती रहती है, लेकिन बात तब और भी ज्यादा शर्मनाक हो जाती है.

वहशी पिता ने अपने ही 2 बेटियों के साथ की हैवानियत

आए दिन बलात्कार जैसे घटना सामने आती रहती है, लेकिन बात तब और भी ज्यादा शर्मनाक हो जाती है. जब परिवार वाले ही ऐसी घटना को अंजाम दें, साथ ही पीड़िता के बगावत करने पर उसे चुप रहने की धमकी दें. ऐसा ही एक मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. जहां पर एक बाप ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी.

विज्ञापन

उसने अपनी ही दो बेटियों के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. एक वहशी बाप अपनी ही बेटियों के साथ 15 साल तक दुष्कर्म करता रहा, किसी से कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी. हैरान कर देने की बात तो तब हुई जब उन दोनों बेटियों की मां ने उन दोनों को ही चुप रहने की धमकी दी.

imgpsh fullsize anim 38 1

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब बड़ी बेटी ने हिम्मत करके आशा ज्योति केंद्र को पत्र लिखकर अपने साथ हो रही हैवानियत के बारे में बताया. तब जाकर उन दोनों बहनों ने उस पत्र में उनके दरिदें बाप के चंगुल से छुडाने की गुहार लगाई थी. जैसे ही आशा ज्योति केंद्र की टीम को उन दोनों बच्ची का पत्र मिला, तो उन्होंने दोनों ही बच्चियों को उस हैवान से छुड़ा लिया.

यह भी पढ़ें : पिता सो रहा था, चाकू से गोदकर मौत की नींद सुला दिया, 15 साल की बच्ची ने Boy friend के साथ दिया इसे अंजाम और फिर…

जिसके बाद उन्होंने बाल कल्याण समिति के सामने इस मामले को पेश किया, समिति की शिकायत करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपी बाप के खिलाफ लखनऊ के चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. यही नहीं आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता ठेकेदारी का काम करता था और वह अपनी दोनों ही बेटियों के साथ कई बर्षों से दुष्कर्म कर रहा था फिलहाल आरोपी पिता पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएंगा.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →