बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पिता सो रहा था, चाकू से गोदकर मौत की नींद सुला दिया, 15 साल की बच्ची ने Boy friend के साथ दिया इसे अंजाम और फिर...

एक 15 साल की बच्ची ने रिश्तों को दागदार करते हुए मौत का खेल खेला। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसने अपने सगे पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।

पिता सो रहा था, चाकू से गोदकर मौत की नींद सुला दिया, 15 साल की बच्ची ने Boy friend के साथ दिया इसे अंजाम और फिर...

एक 15 साल की बच्ची ने रिश्तों को दागदार करते हुए मौत का खेल खेला। अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसने अपने सगे पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना दर्दनाक है।

विज्ञापन

दरअसल, पूरा मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है, जहां रिश्तों से नाखुश एक 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता को मार दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने मिलकर पिता को उस वक्त मार डाला जब वो सो रहे थे। वहीं, पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर वी धनंजय कुमार ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि दोनों ने मिलकर सोए हुए पिता को पहले चाकू घोंपा फिर जला कर मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने में मदद करने वाले लड़की के ब्वॉयफ्रेंड की उम्र 18 वर्ष है। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Murder1

इसके अलावा, जानकारी के मुताबिक जब लड़की के पिता पुडुचेरी में एक शादी अटैंड करने जा रहे उसके भाई और मां को रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस आए तो लड़की ने कथित तौर पर पहले अपने पिता के दूध में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद जब उन्हें नींद आ गई तो ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

इसके बाद दोनों ने मिलकर 41 वर्षीय शख्स की लाश को खींचकर बाथरूम तक ले गए और वहीं आग लगा दी। जब पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे, जब वे अंदर पहुंचे तो एक शव बरामद हुआ, जिस पर करीब चाकू से 10 वार किए हुए थे।

ये भी पढ़ें : 75 साल के बाप को उसके बच्चों ने शादी करने से रोका तो उसने…

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →