इन 10 चीजों का अनुभव इंसान को जिन्दगी में एक बार जरूर करना चाहिए

1666

दुनिया में करने लायक लाखों-करोड़ों चीजें है। मगर उन सबको इंसान इस छोटी सी जिन्दगी में नहीं कर सकता है। जिन चीजों का अनुभव मनुष्य को होता है, वह उन्हें मरते दम तक नहीं भूलता है और जिन्दगानी के सभी तजुर्बों को अपने साथ ले जाता है। मगर यहां विशेष तौर पर 10 ऐसी चीजों का जिक्र है, जिनका अनुभव आदमी को अपने जीवन में एक बार तो अवश्य करना चाहिए।

1- बुजुर्गों से बात करना- सभी जानते हैं कि जिन्दगी का सबसे ज्यादा अनुभव बुजुर्ग आदमी को होता है। कम से कम एक मर्तबा तो हर व्यक्ति को बुजुर्गों के साथ बैठकर जीवन के तमाम अध्यायों के बारे में सीखना चाहिए।

2- अकेले यात्रा पर जाना- इस छोटी सी जिन्दगी में एक दौर ऐसा रखें, जिसमें आप खुद के साथ रहें। एक बार जरूर अकेले यात्रा पर जाएं और जिन्दगी का मजा उठाएं।

3- नाकामी को गले लगाएं- कामयाबी के शिखर पर तो हर कोई पहुंचना चाहता है, लेकिन क्या कोई इंसान नाकामी को गले लगाना चाहता है। शायद नहीं। जीवन में एक बार अवश्य ही नाकामी को स्वीकार करें और खुशियां मनाएं।

4- देश यात्रा- विविधताओं के मुल्क हिन्दुस्तान में हम सभी रहते हैं। मगर क्या आप में से कोई पूरे भारत में घूमने की जहमत उठाता है या उठा पाया है। शायद नहीं। जीवन में एक बार अपने संपूर्ण देश का भ्रमण करें।

5- कैंपिंग करना- खासकर युवाओं को कैंपिंग युवावस्था के दौरान जरूर करनी चाहिए क्योंकि जब आप घर से दूर रहते हैं तभी जिन्दगी के असली रंगों का अहसास होता है।

6- अकेले स्टेज पर प्रदर्शन करना- मौका मिलने पर अपने अंदर छिपे डर को दूर करने के लिए स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए।

7- सबसे कठिन कार्य को करना- हर मनुष्य को अपने निर्धारित जीवन में किसी ना किसी काम को करने को लेकर डर तो होता ही है। ऐसे में जरूरत यह है कि लाइफ में एक बार सबसे मुश्किल लगने वाले कार्य को पूरी ताकत से करें।

8- बच्चों के साथ खेलना- आजकल हर घर बच्चों की चहचहाहट से जगमगा रहा है। यकीन मानिए बच्चों के साथ खेलते हुए अपने बचपन के दिन करिए। आपको असली खुशी का अहसास होगा।

9- बर्फीली वादियों का सफर करना- कुदरत की बनाई हुई शोहरतों का दीदार को तो केवल कुद का बाशिंदा कर सकता है। इसलिए जीवन में एक दफा बर्फीली वादियों की यात्रा पर जरूर जाएं और अपनी जिन्दगी के पलों को खुशियों के दामन से भर दें।

10- स्काई डाइविंग- ऊंचाई से तो अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। मगर फिर भी दुनिया को अलविदा कहने से पहले आपको इस करतब को करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : ये 10 पहचान हैं मर्दानगी की