रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किस मंदिर का पानी पीने से कैंसर ठीक हो जाता है ?

भारत विविधताओं वाला देश है. जहां पर लोग अनेक धर्मो और मान्यताओं को मानते हैं. लोगों को विश्वास होता है कि जिस बीमारी का इलाज डाक्टरों के पास नहीं हैं.

किस मंदिर का पानी पीने से कैंसर ठीक हो जाता है ?

भारत विविधताओं वाला देश है. जहां पर लोग अनेक धर्मो और मान्यताओं को मानते हैं. लोगों को विश्वास होता है कि जिस बीमारी का इलाज डाक्टरों के पास नहीं हैं. उनका इलाज किसी विशेष मान्यता या फिर किसी मंदिर में मिल जाता है. कुछ लोग इन बातों को अंधविश्वास बोलते हैं तथा कुछ लोग इनको सही मानते हैं. इसी तरह आपने भी सुना होगा कि ऐसा दावा किया जाता है कि मंदिर का पानी पीने से कैंसर ठीक हो जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ऐसा दावा कौन से मंदिर के बारे में किया गया है. इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
किस मंदिर का पानी पीने से कैंसर ठीक हो जाता है ?
पानी से कैंसर का इलाज

किस मंदिर का पानी पीने से कैंसर ठीक होता है-

टीकमगढ़ के चिनगुवां गांव के जंगल में माता का दरबार सजा हुआ है, जहां स्थित छोटे से मंदिर में एक युवती मौन धारण किए माता के रूप में विराजमान है. भगवाधारी यह युवती एवं इसके अनुयायी जड़ी-बूटी वाले पानी से असाध्य बीमारियों से निजात दिलाने का दावा कर रहे हैं. इस चमत्कारी माता का दावा है कि इनके पानी से 14 हफ़्तों में कैंसर जैसी बीमारी ठीक हो जाती है.

किस मंदिर का पानी पीने से कैंसर ठीक हो जाता है ?
पानी से कैंसर का इलाज

कितनी बीमारियों का इलाज होता है यहां-

यहां पर इलाज के लिए आने वाले लोगों का विश्वास है कि जिस बीमारी का इलाज कहीं नहीं है. यहाँ आकर उस बीमारी का इलाज हो सकता है. ऐसा दावा किया जाता है कि यहां पर कैंसर, टीबी, लकवा, हार्टअटैक, पथरी, शुगर, ब्लडप्रेशर, बांझपन, नामर्दी, रीढ़, हाथ, पैर, सिर, मुंह, पेट, पीठ, कमर, घुटने सहित अन्य 172 बीमारियों का इलाज होता है. रविवार और बुधवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी बीमारियों के इलाज के लिए यहां आते हैं. कैंसर पीड़ितों को यहां का जड़ी-बूटी युक्त पानी माता के हाथों से पीना और आशीर्वाद लेना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: HIV और TB क्या होती हैं और इनके लक्षण ?

रहने और खाने की व्यवस्था-

यहां की रहने और खाने की व्यवस्था की बात करें, तो यहां पर जो चढावा आया है, उसी से यहां पर एक बोर किया गया है. जिससे यहां आने वाले लोगों के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध हुई है. इसके साथ ही खाने के लिए यहां पर रोजाना भंडारा लगाया जाता है. जिसमें सुबह-शाम लोगों को खिचड़ी का वितरण किया जाता है, महिलाएं यहां भजन-कीर्तन कर रही हैं. यहां कई किलोमीटर तक जनता दिखाई देती है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के कोई खास इंतजाम नहीं है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →