रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या अभी भी रावण की "सोने की लंका" मौजूद है ?

रामायण की कथा के अनुसार रावण की प्रसिद्ध सोने की लंका हनुमान द्वारा जलाई गई थी, लेकिन श्रीलंका सरकार ने उससे जुड़े ऐतिहासिक स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया है जहाँ आज भी रामायण से संबंधित प्राचीन अवशेष देखे जा सकते हैं।

क्या अभी भी रावण की "सोने की लंका" मौजूद है ?

श्री राम ने रावण का वध कर , यह मिसाल कायम कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, सचाई के सामने टीक नहीं सकती। जितनी अद्भुत रामायण की गाथा है , उतना ही अद्भुत रावण की लंका भी थी।

विज्ञापन

रावण ने दुनिया का सबसे अनोखा महल बनवा रखा था। जो “सोने कि लंका” के नाम से काफी विख्यात था। मगर अपने अहंकार और दुष्कर्मो के कारण रावण ने सोने लंका का नाश कर दिया । आज भी बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या सोने की लंका अभी भी मौजूद है?

0b5f526c8f2e41b0c821be941a3a1e78 1

आपको बताना चाहेंगे की सोने की लंका का अभी भी अस्तित्व है। परन्तु जैसा की रामायण में भी बताया गया है । हनुमान जी ने रावण के घमंड को तोड़ने के लिए और उसे यह सन्देश देने के लिए कि अब बहुत जल्द श्री राम सीता माता को उसकी इस मायवी लंका से ले जाएंगे, रावण कि सोने की लंका को तहस -नहस करके उसे जला दिया था।

फिर जैसे ही श्री राम ने रावण का अंत किया, तो विभीषण को लंका का राजा बना दिया गया। अब श्रीलंका कि सरकार ने उन सब जगह को ऐतिहासिक सिद्ध कर उक्त स्थानों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर लिया है। अब आप श्रीलंका जाकर रावण की लंका को देख सकते हैं।

कहते हैं कि श्रीलंका के एक जंगल में रावण का शव भी रखा है। वेरांगटोक, नुवारा एलिया पर्वत, सीतोकोटुवा, सीता एलिया, रावण एल्ला और रैगला के घने जंगल आदि कुछ ऐसे स्थान है, जो कि रामायण काल से जुड़े हुए हैं।

सोने की लंका

history of lanka

ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि हिंदुओं के लिए इन जगहों पर जाना रामायण काल में जाने जैसा प्रतीत होता है। लंकापुरा रावण का गढ़ था और उसकी शान माना जाता था। यहां आज भी अशोक वाटिका, रावण की तपस्या करने का स्थान मौजूद है। इसके अलावा श्रीलंका में आज भी वह जगह है जहां रावण का वध हुआ था।

यह भी पढ़ें : वाल्मीकि रामायण के अनुसार हनुमान जी ने सीता जी को किस पेड़ पर बैठ कर संदेश दिया था ?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →